iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में शिकायत करने पर तस्करों का हमला:परिवार घायल, आरोप- पुलिस की...

जालंधर में शिकायत करने पर तस्करों का हमला:परिवार घायल, आरोप- पुलिस की कार्रवाई ढीली, खुले आम बिक रहा नशा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर शहर के बस्ती दानिशमंदा स्थित शिवाजी नगर में नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि एक गर्भवती महिला द्वारा पुलिस में शिकायत देने पर तस्करों ने उसके परिवार पर ही हमला कर दिया। यह हमला शुक्रवार रात करीब 12 बजे किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मोहल्ले के कुछ दुकानदार भी घायल हो गए।महिला से बातचीत करते हुए भाजपा नेता। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

गर्भवती महिला का पति नशे के गिरफ्तार में है। उसका कहना है कि पति का नशा छुड़ाने के लिए उसने नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था लेकिन तस्कर उसे अपने पास बुलाते हैं। इसको लेकर उसने पुलिस में नामजद शिकायत पुलिस को दी थी। नशे को लेकर मोहल्ले में झगड़ा भी दो पक्षों के बीच में हुआ था। इसपर पुलिस भी पहुंची थी

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना नंबर-3 की पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायत के बाद कार्रवाई में इतनी ढीली क्यों, क्या बोला परिवार

  • पुलिस की ढीली कार्रवाई का नतीजा
  • पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी कि इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह हमला नहीं होता। शुक्रवार देर रात नशा बेचने वाले युवक तेजधार हथियारों और ईंटों के साथ घर के बाहर पहुंचे और गेट पर हमला कर दिया।
  • यह बड़ा सवाल: पुलिस भी नशा तस्करों पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही,
  • परिवार की ओर से मीडिया को बताया कि पुलिस को तीन दिन पहले शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि पुलिस को नामजद शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस पता नहीं क्यों कार्रवाई नहीं कर रही। या तो पुलिस इन लोगों के साथ मिली हुई है, या फिर इन लोगों से डरती है। अगर ऐसा न होता तो पुलिस अब तक इन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी होती।
घटना की जानकारी देती हुई महिला।
घटना की जानकारी देती हुई महिला।

हमले की सूचना मिलते ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे

हमले की सूचना मिलते ही हलका जालंधर वैस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा नेता सुशील रिंकू भी मौजूद रहे। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

क्या था गुरुवार रात का मामला

इलाके में नशे के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष ने महिलाओं और परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए और खुलेआम जान से मारने की धमकियां दीं थीं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से शिवाजी नगर इलाके में रह रही है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसका आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो पहले भी नशे के मामलों में जेल जा चुका है, खुलेआम नशे का कारोबार करता है। जेल से बाहर आने के बाद उसने उसके पति को भी नशे की लत लगा दी।

गर्भवती महिला ने बताया कि नशा तस्कर उसके पति को बार-बार अपने पास बुलाते

गर्भवती महिला ने बताया कि नशा तस्कर उसके पति को बार-बार अपने पास बुलाकर नशा करवाते थे। जब उसने इसका विरोध किया और पति को बचाने के लिए पुलिस को शिकायत दी, तो आरोपियों ने बदले की नीयत से परिवार पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपियों की वजह से उसका पति भी नशे की चपेट में आया था।

पुलिस के जाते ही किया पथराव

  • महिला के मुताबिक, उसने पति को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था, लेकिन आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों ने दोबारा उसे अपने साथ जोड़ लिया। आरोप है कि आरोपी के साथ उसका मामा का बेटा भी शामिल है, जो कथित तौर पर इलाके में खुलेआम नशा बेचता है।
  • घटना वाले दिन डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर चले गए, लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपियों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि पथराव की पूरी घटना वीडियो में कैद है। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही गालियां दीं और ईंटें फेंकीं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन हर बार यही कहा गया कि थाने में जाकर कार्रवाई करवाई जाए। महिला का कहना है कि वह बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर डरी हुई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। मामले में वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਲਾਡੋਵਾਲ ਟੋਲ ਮਹਿੰਗਾ, ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਤੋਂ ਨਵੇਂ ਰੇਟ ਲਾਗੂ,1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਕੈਸ਼ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਬੰਦ

 Buland kesari/NHAI Toll Rates: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੇ ਅਤੇ ਵਿਅਸਤ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਲਾਡੋਵਾਲ ‘ਤੇ ਟੋਲ ਦਰਾਂ ਕੱਲ੍ਹ, 1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ...

You cannot copy content of this page