Buland kesari/पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के चोरों के गैंग ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। करीब 13 चोरों ने 10 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहने चोरों ने शटर को उखाड़ने के लिए शॉल और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।
सुबह 6 बजे मार्केट के लोगों ने शटर उखड़ा देखा तो पुलिस और शॉप मालिक को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है।
फिलहाल, पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, शॉप मालिक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया।


कैसे की गई वारदात, यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए…
- शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर में की चोरी : चोरी की यह वारदात शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में सोमवार की अल सुबह चार बजे हुई। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके।
- दुकान में सामान बिखरा पड़ा था : सुबह करीब 6-7 बजे शॉप मालिक को चोरी का पता चला। वे मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। चोरों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया था।
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात : शॉप मालिक गुरप्रीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।

80 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वो कल संडे के वजह से 9 बजे ही दुकान बंद करके चले गए थे। चोरी की घटना दो बजकर तीस मिनट पर हुई है। इसके बाद मुझे कॉल आई, जिससे पता चला की मेरे दुकान में चोरी हो गई है। चोर दुकान से 80 लाख माल चुरा ले गए है।
वार्ड नं 61 के काउंसलर के पति देविंदर शर्मा बॉबी ने बताया कि बब्बर ज्वैलर्स के दुकान में दो बजे से तीन बजे तक चोरों ने चोरी की। वीडियो में दिखाई देर रहा है कि 13 चोरों ने दुकान में चोरी की। उन्होंने इस घटना को लेकर आप सरकार पर हमला बोला। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







