iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharहाईवे पर मामूली टक्कर के बाद बवाल, बस कंडक्टर ने छीनी चाबी,...

हाईवे पर मामूली टक्कर के बाद बवाल, बस कंडक्टर ने छीनी चाबी, ड्राइवर से मारपीट और लूट का आरोप

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लवली यूनिवर्सिटी के पास ट्रक-बस में हलकी टक्कर होने से हंगामा हो गया। प्राइवेट बस कंडक्टर ने ट्रक ड्राइवर से चाबी छीन ली और रोड पर ही कुछ युवकों ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए। इसके अलावा सरेराह ट्रक ड्राइवर को गालियां भी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

ट्रक ड्राइवर ने कहा कि बस कंडक्टर और क्लीनर ने पहले उससे नुकसान के 2 हजार रुपए ऑनलाइन लिए। इसके बाद उसकी जेब में रखे 1800 रुपए भी निकाल लिए। युवक जाते-जाते उसका मोबाइल भी ले गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि देर शाम बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। इसे लेकर प्राइवेट बस ड्राइवर-कंडक्टर ने ट्रक के ड्राइवर को रोककर नीचे उतार लिया। पहले दोनों के बीच आपस में बहस हुई और उसके बाद बस कंडक्टर और अन्य ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए।

कंडक्टर बोला-दारू पीकर मारी टक्कर, शीशा टूटा

बस कंडक्टर ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर ने दारू पी रखी थी, नशे में ट्रक चलाते हुए उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस का शीशा टूट गया है। जब उससे पूछा गया तो बहस करने लगा। दारू पीकर ट्रक चलाने के चलते उसे थप्पड़ मारे गए थे और ट्रक को साइड में लगाने के लिए कहा था।

ड्राइवर बोला-ट्रक खाली करने के बाद 2 पैग लगा लिए थे

जालंधर जा रहे ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह पशु आहार (खल) लेकर फगवाड़ा गया था। वहां पर माल उतारते हुए वक्त ज्यादा लग गया और अंधेरा हो गया। ट्रक खाली करने के बाद वह थक गया था इसलिए 2 पैग लगा लिए। वह इतना शराबी नहीं था कि ट्रक न चला सकूं। हालांकि मैंने माना बस वालों और लोगों के सामने माना कि दारू पीकर गाड़ी चलाना ठीक नहीं है।

बावजूद इसके मेरे साथ बदतमीजी की गई। थप्पड़ मारे गए। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि उसने टक्कर के बाद मालिक को फोन कर दिया था। उसने भी ऑनलाइन पैसे डाल दिए, लेकिन बस कंडक्टर मेरी जेब से भी पैसे निकालकर ले गया।

पुलिस को नहीं दी शिकायत

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह कोटला गांव का रहने वाला है और उसका नाम रणजीत सिंह है। जब उससे पूछा गया कि बस वालों ने अगर मोबाइल छीन लिया है तो इसकी शिकायत पुलिस को क्यों नहीं दी तो कहने लगा कि मालिक को बता दिया है। वही शिकायत देंगे, उनकी बहुत चलती है। उनको सब जानते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब उससे पूछा कि अपने मालिक का नाम बताओ को ड्राइवर ने नाम बताने से मना कर दिया। इसके बाद वह ट्रक लेकर चला गया। ट्रक ड्राइवर और बस कंडक्टर के बीच चले इस हंगामे के बीच हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक जाम रहा। ट्रक-बस के निकलने के बाद ट्रैफिक सुचारू हो पाया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सरपंच हमले के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, पुलिस ने पकड़ा; पिस्तौल और बाइक बरामद

Buland kesari/जालंधर के महतपुर में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया...

You cannot copy content of this page