iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandhar*जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, माइक खोसला के भाई...

*जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल*

Date:

National News

– *AAP के वार्ड इंचार्ज और सीनियर नेता डा. बीडी शर्मा ने खोसला को पार्टी में शामिल करवाया*
– *खोसला बोले – मुख्यमंत्री भगवंत मान और मेयर वनीत धीर की कार्यप्रणाली से प्रभावित हुए*
– *मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला का AAP ज्वाइन करने पर स्वागत किया*

iTree Network Solutions +91-8699235413

*जालंधर, 10 अक्टूबर।* जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा ने जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज और मेययर वनीत धीर की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता माइक खोसला के भाई राज खोसला और भतीजे देवन खोसला आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर वनीत धीर लगातार हलके में सक्रिय हैं। शनिवार को AAP के वरिष्ठ नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा की अगुवाई में मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि राज खोसला और देवन खोसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलता। यही नहीं पिछले कई साल से हलके में कोई विकास काम नहीं हुआ।

राज खोसला ने कहा कि मेयर वनीत धीर के जालंधर नॉर्थ का हलका इंचार्ज बनने के बाद कई विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और मेयर वनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और वनीत धीर के कामकाज से प्रभावित हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राज खोसला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

स्कूल ऑफ एमिनेंस मक्सूदां में मेयर वनीत धीर ने पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में की शिरकत स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों से...

You cannot copy content of this page