जालंधर सिटी के रैनक बाजार में रंजिश के चलते एक युवक पर ईंट और कट्टे से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक रोकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में खून का थक्का जम गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार शाम सरकारी स्कूल के सामने बाजार में हुई।
रॉकी और उसका भाई शिव कई सालों से रैनक बाजार के सरकारी स्कूल के पास चप्पल का अड्डा लगाते हैं। उनके अड्डे के पास एक कपड़े की दुकान में दीपक नामक युवक काम करता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले रॉकी के भाई शिव और दीपक के बीच फड़ी को लेकर बहस हुई थी। उस समय दोनों भाइयों ने दीपक पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
शनिवार शाम जब रोकी अपने अड्डे पर अकेला काम कर रहा था, तभी दीपक अपने भाई और कुछ साथियों के साथ गली से ईंटें लेकर आया। आते ही उन्होंने रोकी पर हमला करना शुरू कर दिया। जब रोकी ने विरोध किया, तो दीपक और उसके साथियों ने उसके सिर पर ईंटों और कट्टों से वॉर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद हमलावर बाजार में दहशत फैलाने के लिए गालियां देते हुए फरार हो गए।
सिर में चोट लगने से हालत गंभीर
घायल रोकी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने इस संबंध में थाना चार पुलिस को शिकायत दी है। थाना चार के प्रभारी अनु ने बताया कि पुलिस टीम को शिकायत मिली है और वे अस्पताल में रोकी का बयान लेने गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अयोग्य बताया। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों से बात की है और मामले की जांच में जुटी हुई है। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








