-
Buland kesari/लुधियाना के ताजपुर रोड श्री ओम शिव शक्ति मंदिर में सुदाकर पाठक नगर में बीते दिन उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मोहल्ला निवासियों ने एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर मंदिर में घुसकर बेअदबी करने का आरोप लगाया। घटना के बाद इकले में रोष फैल गया है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर कमेटी और इलाके के लोग प्रशासन के बियानो पर मामला दर्ज करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस मामले में धारा 298 और 3 (5) BNS संदीप कुमार का बेटा और पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।
मंदिर प्रधन और मोहल्ला निवासियों ने बताया कि
- 1 फरवरी की शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि संदीप कुमार नामक व्यक्ति मंदिर में चप्पल पहनकर घुस आया है और वहां शिव जी की मूर्ति को नुकसान पहुँचा रहा है।सूचना मिलते ही मंदिर के प्रधान मरीथ बुभाव, साथ में कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि संदीप कुमार और उसके साथी चप्पलें पहने हुए ही मंदिर से बाहर निकल रहे थे।
- जब प्रधान ने संदीप से पूछा कि उसने मंदिर की बेअदबी क्यों की तो आरोप है कि संदीप ने जवाब दिया ये जगह मेरी है मेरे पास कोर्ट के ऑर्डर हैं…मैं यहाँ तोड़फोड़ कर सकता हूँ।जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोग जुटने लगे तो संदीप कुमार अपने बेटे पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया।
- इसके बाद लोगों ने देखा कि शिव जी की मूर्ति खंडित पड़ी है जिससे मोहल्ला निवासियों की धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि संदीप कुमार व परिवार ने सोची-समझी साज़िश के तहत मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ी और चप्पलें पहनकर परिसर में प्रवेश कर अत्यंत गंभीर धार्मिक बेअदबी की है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









