Buland kesari/कनाडा की सरे पुलिस ने फिरौती मांगने के लिए फायरिंग करने के आरोप में तीन पंजाबी मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस ने तीनों की फोटो जारी करके मामले की जांच शुरू कर दी। सरे पुलिस के अनुसार तीनों वहां के नागरिक नहीं हैं। पुलिस ने उनके बारे में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को रिपोर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा तीनों के इमिग्रेशन स्टेटस की भी जांच की जा रही है।
आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय हरजोत सिंह, 19 वर्षीय तरणवीर सिंह और 21 वर्षीय दयाजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों पर रविवार को फायरिंग करने का आरोप है। सरे पुलिस का कहना है कि आरोपियों हरजोत सिंह, तरणवीर सिंह और दयाजीत सिंह बिलिंग की फोटो सार्वजनिक करने से उन्हें अन्य पीड़ितों व गवाह भी मिल सकते हैं।
पुलिस का लोगों से अपील की है कि इनके बारे में कोई जानकारी है तो सांझा करें। पुलिस ने लोगों से 1 फरवरी 2026 की सुबह या उससे पहले उनकी गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने को भी कहा है।

रविवार को क्रेसेंट बीच में एक घर पर चली थी गोलियां
सरे पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के क्रेसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे अधिकारियों को एक घर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार तीनों ने गोली चलाई और उसके बाद मौके से राइडिंग व्हीकल में बैठकर फरार हो गए। उसी दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों से हथियार नहीं हुए बरामद
सरे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने फिरौती के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।
फिरौती के लिए फायरिंग करते हैं अपराधी
सरे पुलिस के अधिकारी का कहना है कि कुछ अपराधी फिरौती से पहले फायरिंग करते हैं ताकि लोगों को दहशत में डाला जाए और लोग डरकर उन्हें फिरौती दे दें। जबकि कुछ अपराधी पहले फिरौती के लिए कॉल करते हैं और फिर फायरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है कि इन्होंने फिरौती मांगी थी या अब मांगनी थी।

गिरफ्तारी के दौरान एक युवक को लगी चोट
पुलिस की तरफ से जो फोटो जारी की गई हैं उनमें से एक आरोपी के चेहरे पर आंख के पास चोट के निशान हैं। इस पर सरे पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को चोटें आई हैं।
कनाडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक रिहायशी इलाके में घर पर गोलीबारी की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया।
आरोपी राइड-शेयर व्हीकल पर थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस का विरोध करना शुरू किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गिराया और उन्हें हथकड़ी लगा दी गई। इसी दौरान उसकी आंख में चोट लगी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








