iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAAP नेता लक्की का नौकर बोला- बचा लो:गलती हो गई, दोबारा नहीं...

AAP नेता लक्की का नौकर बोला- बचा लो:गलती हो गई, दोबारा नहीं करूंगा, अमृतसर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के 38 घंटे बाद पहला आरोपी पुलिस ने अरेस्ट किया। जालंधर पुलिस दिनभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने की बात कहती रही। जबकि रात 9 बजे अमृतसर पुलिस ने कत्ल में शामिल नौकर शमिंदर उर्फ शिंगरी को मुठभेड़ में पकड़ने की पुष्टि की।मुठभेड़ में घायल आरोपी नौकर और इनसेट में AAP नेता लक्की ओबरॉय की फोटो - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान नौकर ने कहा कि एक बार बचा लो। गलती हो गई। दोबारा गलती नहीं करूंगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर पुलिस के अधिकारी हरिंदर गिल ने मर्डर के 24 घंटे बाद नौकर की भूमिका होने की बात स्वीकार की। इससे पहले पुलिस मेटर ऑफ इन्क्वायरी कहकर पल्ला झाड़ती रही।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हालांकि इससे पहले DGP गौरव यादव ने बड़ी लीड मिलने की बात कही थी और कहा था कि पुलिस आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है। हालांकि मुख्य शूटर और एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने थाना-5 में दो आरोपियों के खिलाफ बाइनेम पर्चा किया है।

7 फरवरी को दोपहर 1 बजे के करीब लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लक्की की 6 फरवरी की सुबह साढ़े 7 बजे जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे।

शूटर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं। उनके सीने, पेट और गर्दन में गोलियां लगींं। मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया।

शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी, जिसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी, जिसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

पुलिस ने नौकर मुठभेड़ में पकड़ा, पिस्टल बरामद शनिवार को अमृतसर रूरल पुलिस ने नौकर शिंगरी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .30 बोर की पिस्टल बरामद की है। DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह जालंधर के मिठापुर का रहने वाला है। पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है। आरोपी सफेद एक्टिवा पर हत्या करने आए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर खासी क्षेत्र में नाके लगाकर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।

अमृतसर रूरल के SSP सुहैल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन वह घबरा गया और गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक पूछताछ में शमिंदर सिंह ने हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति की पहचान बताई। इसके आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

शूटर CCTV कैमरे में AAP नेता को गोलियां मारता दिखा, जिसके बाद लाश थार की सीट पर लुढ़की मिली।
शूटर CCTV कैमरे में AAP नेता को गोलियां मारता दिखा, जिसके बाद लाश थार की सीट पर लुढ़की मिली।

48 घंटे में लक्की हत्याकांड में क्या हुआ…

  • गुरुद्वारा से माथा टेक निकलते ही फायरिंग: लक्की ओबरॉय जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिखा।
  • प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दम तोड़ा: ओबरॉय का परिवार उन्हें गंभीर हालत में मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर देने पर परिवार को भरोसा नहीं हुआ और ओबरॉय को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ देर वेंटिलेटर पर रखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने कत्ल की जिम्मेदारी ली: गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने कत्ल की जिम्मेदारी ली। उसने पोस्ट में लिखा- जालंधर में जो लक्की ओबेरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है। सोशल मीडिया पर इसे AAP नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।
  • DGP गौरव यादव खुद जालंधर पहुंचे: कत्ल के 10 घंटे बाद DGP गौरव यादव ने जालंधर आकर पुलिस अफसरों से रिव्यू मीटिंग की। इसके बाद क्राइम स्पॉट का निरीक्षण किया। DGP ने कहा- केस की इन्वेस्टिगेशन प्रोफेशनल व साइंटिफिक तरीके से की जा रही है। CCTV फुटेज में फॉरवर्ड व बैकवर्ड मूवमेंट ट्रैक की जा रही है। शूटरों की पहचान पर डीजीपी ने कहा- मैं जांच की डिटेल शेयर नहीं करूंगा। हमें जांच में कई लीड मिली हैं। जल्दी कामयाबी मिलेगी।
  • 2 आरोपियों पर बाइनेम पर्चा: 6 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे FIR दर्ज की गई। बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) और 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत जालंधर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन डिवीजन-6 में 2 लोगों पर बाइनेम केस दर्ज किया गया। रात 9 बजे के करीब पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें 5 गोलियां निकाली गईं।
  • दूसरे दिन जाकर अंतिम संस्कार: शनिवार (7 फरवरी) को लक्की का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। श्मशानघाट में उनके 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पति के अंतिम दर्शन करते हुए पत्नी सिमरन बिलख-बिलखकर रोने लगी। अंतिम दर्शन के वक्त पत्नी बोली कि तुम उठते क्यों नहीं, मैंने बात करनी है।
  • बेटियां बोलीं- पापा को कहां लेकर जा रहे: इस दौरान बेटियों ने कहा कि हमारे पापा को कहां लेकर जा रहे हो। हमें पापा से बात करने दो, हमारे पापा को कहीं मत लेकर जाओ। इस दौरान बेटा पापा-पापा पुकारता रहा। मां का भी रो-रोककर बुला हाल था, मां यही कह रही थी मेरे पुत्तरा तू कहां चला मुझे छोड़कर।

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को अमृतसर रूरल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से .30 बोर पिस्टल बरामद की है। आरोपी लक्की ओबरॉय का नौकर था। वारदात के दौरान स्कूटी वही चलाकर लाया था। अभी फायरिंग करने वाला शूटर फरार है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page