iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsCT यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा:लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग...

CT यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा:लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठी थी, अचानक संतुलन बिगड़ा, मौके पर मौत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के जगराओं स्थित CT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह कुछ छात्राओं के साथ यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वह लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई।CT यूनिवर्सिटी में सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठती हुई छात्रा, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। इनसेट में मृतका की फाइल फोटो।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब लिफ्ट आई और अन्य छात्राएं उसमें सवार होने लगीं, तो रेलिंग पर बैठी छात्रा का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह पीछे की ओर पीठ के बल नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। मृतका की पहचान शबनम खातून के नाम से हुई, जो लुधियाना के शवहूर की रहने वाली थी। मृतका की दो बहनों और दो भाई हैं। वह बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
अस्पताल पहुंचे परिजन विलाप करते हुए।
अस्पताल पहुंचे परिजन विलाप करते हुए।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा…

CT यूनिवर्सिटी में छात्रा के दूसरी मंजिल से गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक छात्रा लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग के पास खड़ी है, जबकि दूसरी पहले लिफ्ट के पास जाती है और फिर वह रेलिंग के पास खड़ी छात्रा से बातचीत करते हुए उसकी ओर जाती है, इसी दौरान पास खड़ी छात्रा रेलिंग पर बैठती है, लेकिन उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य छात्र सीढ़ियों के जरिए नीचे की ओर भगते हैं।

परिजन को यूनिवर्सिटी बुलाया गया

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दविंदर सिंह ने कहा कि घटना 12 से 1 बजे के करीब की है। उन्हें पता चला था कि शबनूर नाम की छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन को बुलाया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दविंदर सिंह जानकारी देते हुए।
यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दविंदर सिंह जानकारी देते हुए।

मामले की जांच रही पुलिस

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना सदर के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं से पूछताछ कर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की और मामले में तो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page