iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगायक परमीश वर्मा के मैनेजर को धमकी:हैरी बॉक्सर के नाम पर 10...

गायक परमीश वर्मा के मैनेजर को धमकी:हैरी बॉक्सर के नाम पर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हार्डी के मुताबिक 14 फरवरी 2026 से उन्हें लगातार अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (+16465163122, +13026102044, +18256054311, +13025561010) से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया और खुद को खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

तुम्हारे बच्चों और रिश्तेदारों की पूरी जानकारी है

पीड़ित ने बताया कि आरोपी हैरी बॉक्सर ने फोन पर बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा अगर तू गायक परमीश वर्मा अपनी और अपने बच्चों की सलामती चाहता है तो 10 करोड़ रुपये का इंतजाम कर ले।

आरोपी ने यहां तक दावा किया कि उसके पास हार्डी के दोनों बच्चों पत्नी बुजुर्ग माता-पिता और यहां तक कि उनके रिश्तेदारों की भी पूरी जानकारी और लोकेशन है। आरोपी ने साफ कहा कि पैसा न मिलने की सूरत में वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा।

धमकियों से डरे हुए हरविंदर सिंह ने थाना सराभा नगर में पहुंचकर एएसआई (ASI) जसविंदर सिंह को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 351(3) के तहत अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस थाने में मामला दर्ज हुआ
इस थाने में मामला दर्ज हुआ

विदेशी नंबरों की जांच जारी

पुलिस अब उन विदेशी नंबरों को ट्रेस कर रही है जिनसे कॉल आए थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों और कंट्रोल रूम को दे दी गई है। थाना सराभा नगर के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच जारी है।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके करीबियों से फिरौती मांगने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता:सहेली के जाकर घर कपड़े बदले-फोन छोड़ा, पुलिस CCTV खंगाल रही

Buland kesari/लुधियाना के कोर्ट मंगल सिंह इलाके से दो नाबालिग छात्राओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों सहेलियां...

You cannot copy content of this page