iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिंगर KS मक्खन के बयान पर बब्बू मान का जवाब:बोले- चुनाव लड़ना...

सिंगर KS मक्खन के बयान पर बब्बू मान का जवाब:बोले- चुनाव लड़ना मेरे बस की बात नहीं, मजदूरों का मुद्दा हल करवा देना

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही सूबे में इलेक्शन का माहौल बनने लगा है। चुनाव और टिकट पर चर्चा भी शुरू हो गई है। बीते दिनों जालंधर के शंकर गांव में पंजाबी सिंगर KS मक्खन ने अकाली दल जॉइन किया। इसके बाद उनका बयान आया कि सिंगर बब्बू मान भी चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव लड़ने के KS मक्खन के बयान पर बब्बू मान ने कहा कि चुनाव लड़ना मेरे बस का रोग नहीं।सिंगर KS मक्खन के बयान पर बब्बू मान का जवाब:बोले- चुनाव लड़ना मेरे बस की बात नहीं, मजदूरों का मुद्दा हल करवा देना

iTree Network Solutions +91-8699235413

पता नहीं KS मक्खन ने कैसे कह दिया होगा, उसे भी पता ही है। मैं तो KS मक्खन से कहना चाहता हूं कि भाई तू चुनाव लड़ ले और बाकी कलाकारों को भी अलग-अलग पार्टी से लड़ाना चाहिए ताकि कोई न कोई तो जीत पाए। अगर एक भी जीत गया तो मेरा MSP, बंदी सिंहों और मजदूरों का मुद्दा हल करवा देना।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक पॉडकास्ट में KS मक्खन से पूछा गया कि अगर आपने चुनाव लड़ता तो क्या बब्बू मान प्रचार के लिए आ सकते हैं। इस पर KS मक्खन ने कहा कि मुझे लगता है वह खुद ही चुनाव न लड़ ले। जब पूछा गया कि क्या बब्बू मान लड़ सकते हैं, तो इसके जवाब में KS मक्खन ने कहा कि क्यों नहीं।

वो क्यों नहीं लड़ सकते। जब उनसे पूछा गया कि आप उनके लिए सिफारिश करेंगे तो KS मक्खन ने कहा कि मुझे जरूरत नहीं है, आपने देख लिया होगा कि मजीठिया के साथ कैसे जफ्फी डाली जा रही है। KS मक्खन ने कहा कि मुझे तो लगता है बब्बू मान चुनाव न लड़ लें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

केएस मक्खन बब्बू मान को लेकर मजाक करते हुए।
केएस मक्खन बब्बू मान को लेकर मजाक करते हुए।

3 पाइंट में जानें KS मक्खन ने क्या कहा

  • मुझे लगता है वो खुद ही चुनाव न लड़ ले- पंजाबी सिंगर केएस मक्खन से पूछा गया कि अगर आप चुनाव लड़ते हैं तो क्या बब्बू मान आपके प्रचार के लिए आ सकते हैं। इस बात केएस मक्खन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे तो लगता है बब्बू मान ही चुनाव न लड़ ले। उनके पास रसूख और संपर्क दोनों हैं, जो किसी भी चुनाव का रुख बदल सकते हैं।
  • मजीठिया की जफ्फी से लग रहा लड़ेंगे- KS मक्खन ने कहा कि बिक्रम मजीठिया के साथ बब्बू मान की पुरानी जान पहचान है। हल्फे-फुल्के अंदाज में मक्खन ने कहा कि आपके देखा होगा कि जिस तरह से मजीठिया साहब बब्बू मान को जफ्फी डाल रहे हैं, लगता है इस बार बब्बू की इलेक्शन न लड़ लें। उनकी अकाली दल में अच्छी पहचान है और चुनाव लड़ने के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत भी नहीं है।
  • लोग बब्बू मान को पसंद करते हैं- बब्बू मान इस समय पंजाबी इंडस्ट्री में टॉप पर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग का मुकाबला करना मुश्किल है। उनके पास कॉन्टेक्ट और मजबूत नेटवर्क है। बातचीत का सार यही है कि यदि वे राजनीति में कदम रखते हैं या किसी का समर्थन करते हैं, तो उनका प्रभाव बहुत गहरा होगा क्योंकि जनता उन्हें बहुत पसंद करती है।
बब्बू मान वीडियो कॉल पर आकर चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए।
बब्बू मान वीडियो कॉल पर आकर चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए।

अब जानें बब्बू मान ने क्या कहा-

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • मुझे तो लगता है केएस मक्खन खुद चुनाव लड़ेगा- बब्बू मान ने कहा कि मेरी तो कई दिनों से केएस मक्खन से बात नहीं हो पाई है। पता नहीं उसने कैसे मेरा नाम ले लिया। मुझे तो लगता है वो खुद चुनाव लड़ना चाहता है। मैं तो चाहता हूं कि सब कलाकार चुनाव लड़ें लेकिन ये मेरे बस का रोग नहीं है।
  • एमएसपी सहित मेरे 2-3 मुद्दे हैं, उन्हें हल करवा दें- बब्बू मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर मक्खन चुनाव लड़कर जीत जाते हैं, तो उन्हें हमारे दो-तीन मुख्य काम करने होंगे। पहला, किसानों को एमएसपी (MSP) दिलवानी होगी और दूसरा जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई करानी होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर राजनेता मजदूरों की मजदूरी तय कर दें और किसानों के मसले हल कर दें, तो उन्हें वोट मांगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, लोग खुद वोट देंगे।
  • चुनाव लड़ना न लड़ना हर कलाकार की अपनी पसंद- बब्बू मान ने कहा कि चुनाव मेरे बस का रोग नहीं है। हर कलाकार अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग राजनीतिक दिशाओं और पार्टियों से जुड़ा हुआ है, जो जिसे अच्छा लगता है वह उसके साथ चला जाता है। बातचीत के अंत में हल्के अंदाज में कहा गया कि अलग-अलग लोग अलग-अलग पार्टियों से टिकट ले लें, ताकि कोई न कोई तो जीतकर काम करवा सके।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page