Buland kesari/लुधियाना जिले में थाना दाखा पुलिस ने मुल्लापुर में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी चोरी की बाइक पर गांवों में कपड़े बेचने की आड़ में नशीली गोलियां सप्लाई करता था। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल कर नशा करने वालों को गोलियां उपलब्ध कराता था।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी निवासी धक्का कॉलोनी फिल्लौर के रूप में हुई है। फिलहाल, वह मोहल्ला छोटू राम कॉलोनी मंडी मुल्लापुर में रहता है।
पुलिस को देखकर भागने लगा
मामले की जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वे पुलिस रकबा टी-प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। युवक बाइक के कागजात पेश नहीं कर सका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से नशीली गोलियां बरामद हुईं।
आरोपी पर केस दर्ज
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना दाखा में केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के पास मौजूद बाइक चोरी की थी, जिसे वह बिना नंबर प्लेट लगाए इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








