iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनशा बिक्री का भंडाफोड़:लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, खेल...

नशा बिक्री का भंडाफोड़:लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, खेल के मैदान के पास बेच रहा था

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में स्थनीय निवासियों और हॉस्टल के छात्रों की सतर्कता से एक छोटी दुकान में धड़ल्ले से बेचे जा रहे नशीले पाउडर का भंडाफोड़ हुआ है। लोगों ने मौके से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस के हवाले किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब खेल के मैदान में जाने वाले छोटे बच्चों और हॉस्टल के छात्रों को इस नशे की लत में धकेलने की कोशिश की जा रही थी।नशा बिक्री का भंडाफोड़:लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, खेल के मैदान के पास बेच रहा था

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक, सारा मामला तब खुला जब छोटे बच्चों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने स्थानीय लोगों को बताया कि नहर के पास स्थित एक खोखे से नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब बच्चों से पूछताछ की गई और उन्हें डराया गया, तो उन्होंने उस जगह की शिनाख्त की जहां से वे यह सामान लाते थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर उस खोखे पर छापेमारी की।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मौके पर मौजूद लोग।
मौके पर मौजूद लोग।

भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुकानदार, जो कि धड़ल्ले से नशा बेच रहा था। जांच के दौरान वहां से एक बड़ा लिफाफा मिला जो नशीले पाउडर के पैकेटों से पूरी तरह भरा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि यह नशा खुलेआम शहर के बीचों-बीच बेचा जा रहा था, जबकि पास में ही पुलिस का नाका और गाड़ियां भी मौजूद रहती हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटनास्थल के पास ही एक प्रमुख स्कूल और खेल का मैदान है। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि एक तरफ सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग खोखों की आड़ में नशा बेचकर बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आज इन बच्चों को नहीं रोका गया, तो कल पूरी युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ जाएगी।

पुलिस कार्रवाई और स्थानीय मांग

बरामद किए गए सामान और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल छोटे विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि इनके पीछे बैठे मुख्य सप्लायरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह नशा कहां से आता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page