iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल;...

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मृतक अयोध्या और आरोपी तरनतारन का रहने वाला

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना में सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जसपाल बांगड़ पुल के पास डी-मार्ट के नजदीक हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश रूप में हुई है।ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मृतक अयोध्या और आरोपी तरनतारन का रहने वाला

iTree Network Solutions +91-8699235413

सुरजीत के सिर पर चोट लगी। उसके भाई अर्जुन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 फरवरी 2026 को उसका भाई अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ मोटरसाइकिल (PB10CY-5380) पर सामान लेने के लिए जसपाल बांगड़ से संगोवाल स्थित डी-मार्ट की ओर जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ट्रक ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप अर्जुन सिंह के अनुसार, जैसे ही सुरजीत जसपाल बांगड़ पुल पार कर मेन रोड पर डी-मार्ट के पीछे पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक (PB46M-9976) के ड्राइवर करम सिंह निवासी पट्टी, जिला तरनतारन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक सुरजीत फैक्ट्री में काम करता था। अभी वह कुंवारा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घटना स्थल पर घायल मनीष और टुकड़ों में पड़ा सुरजीत का शव।
घटना स्थल पर घायल मनीष और टुकड़ों में पड़ा सुरजीत का शव।

पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ड्राइवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Kingneptunes Casino New Zealand

Plus, the casino operator does not add any processing fees to the transactions. The more points youve accrued, debit card withdrawals are processed in...

You cannot copy content of this page