iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमिलने के बहाने बुलाकर पति पर जानलेवा हमला:ससुराल वालों ने ईंट-पत्थरों से...

मिलने के बहाने बुलाकर पति पर जानलेवा हमला:ससुराल वालों ने ईंट-पत्थरों से तोड़ी बलेनो कार पुलिस ने किया मामला दर्ज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के हैबोवाल इलाके में चंदर नगर निवासी व्यक्ति पत्नी से मिलने गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीट डाला। इसमें युवक को गंभीर चोटें आई हैं, बल्कि उसकी बलेनो कार को भी ईंट-पत्थरों और डंडों से चकनाचूर कर दिया गया। आरोप है कि वह पत्नी ने उसे मायके में मिलने बुलाया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह निवासी चंदर विहार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जीवनजोत कौर बीती 8 दिसंबर 2025 को बिना बताए घर से करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर चली गई थी। इसके बाद वह अपने मायके भगत सिंह नगर में रह रही थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
इस थाने में मामला दर्ज हुआ
इस थाने में मामला दर्ज हुआ

मिलने के बहाने बुलाकर किया हमला

iTree Network Solutions +91-8699235413

मनप्रीत के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी का फोन आया। जब उसने वापस कॉल की, तो पत्नी ने उसे मिलने के लिए अपने मायके बुलाया। अपनी छोटी बच्ची से मिलने की चाहत में मनप्रीत अपनी सिल्वर रंग की बलेनो गाड़ी में सवार होकर ससुराल पहुँचा। जैसे ही वह गली में दाखिल हुआ, उसने देखा कि उसकी पत्नी जीवनजोत कौर, सास संतोष कुमारी और ससुर ईशर सिंह पहले से ही हाथों में डंडे लेकर गली में खड़े थे।

गाड़ी घेरी और बरसाई ईंटें

पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही वह घर के पास पहुँचा, तीनों ने उसकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने अंधाधुंध डंडे बरसाने शुरू कर दिए और ईंट-पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस हमले में मनप्रीत को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका मोबाइल फोन भी टूट गया।

पुलिसिया कार्रवाई

पुलिस ने मनप्रीत के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 324(4), 351(2) और 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई पुरानी साजिश थी या नहीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

तस्करों ने सरपंच की टांगें-सिर की हड्डी तोड़ीं:चिट्टे की जानकारी देने पर हमला, 2 बाइक पर 5 लोग आए; CCTV में रिकॉर्ड

Buland kesari/जालंधर के महतपुर इलाके जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर नशा तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में...

You cannot copy content of this page