Buland kesari/जालंधर में गारमेंट कारोबारी के तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बबलू के तौर पर हुई है। बबलू शाहकोट के गांव शंकर के रहने वाले थे और 20 साल से नूरमहल के गांव रामपुर में रह रहे थे। उनकी नकोदर में बबलू गारमेंट्स नाम से कपड़ों की दुकान है।
वह कुंवारे थे और 15 साल से दुकान चला रहे थे। बबलू की डेडबॉडी रामपुर वाली कच्ची सड़क पर बन रहे पुल के पास मिली। पुलिस ने बताया कि डेडबॉडी पर कई जगह कट के गहरे निशान मिले हैं, इससे पता चलता है कि किसी ने धारदार हथियार से हमला कर कत्ल किया है।
ASI गुरनाम सिंह ने बताया कि डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शाहकोट में रखवाया है। इसके साथ ही अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थ ले कई क्लू मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस कातिल के काफी करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के वक्त दुकान से घर लौट रहे थे बबलू
- पिता को कुछ देर में घर आने की बात कही थीASI गुरनाम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी की शाम बबलू रोज की तरह दुकान बंद करके रामपुर लौट रहे थे। उन्होंने घर पर फोन करके बताया था कि वह कुछ देर में पहुंचने वाले हैं, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। जब उनके पिता दलीप सिंह उन्हें ढूंढते हुए निकले, तो रामपुर वाली कच्ची सड़क पर बन रहे पुल के पास उनकी डेड बॉडी मिली। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।
- पुलिस के हाथ कई क्लू लगे हैंवर्तमान में जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टेक्नीकल टीमों ने सबूत इकट्ठे किए हैं ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे और आरोपियों को जेल भेज देंगे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को 3-4 पॉइंट मिले हैं। हम उन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रहे हैं।
- नूरमहल के नकोदर रोड पर मिली डेडबॉडीपुलिस ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को नकोदर रोड, नूरमहल पर एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया था। जांच पर मृतक की पहचान इकबाल सिंह बबलू पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव शंकर के रूप में हुई है। इकबाल सिंह का शव नूरमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकोदर रोड पर से बरामद किया गया।
- बबलू गारमेंट्स नाम से कपड़ों की दुकानपुलिस ने बताया कि गांव शंकर के रहने वाले इकबाल सिंह उर्फ बबलू पिछले 20 साल से नूरमहल के गांव रामपुर में रह रहे थे। उनकी नकोदर में बबलू गारमेंट्स नाम से कपड़ों की दुकान है। वे कुंवारे थे और 15 साल से दुकान चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता रहते हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








