Buland kesari/पंजाबी सिंगर करन औजला के दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ के कॉन्सर्ट में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा था। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ था। इस दौरान करन परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा।
वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है। जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लोग वहां से निकलने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।



माता पिता की तस्वीर देख हुए भावुक
शो के दौरान एक फैन ने करन औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा कि इसे अपने घर में लगा लेना।
मेरी तरह आने में लगते है 10 साल
शो में करन ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो आठ घंटे लगते हैं, लेकिन करन औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में दस साल लग जाते हैं।”
पॉजीटिव रहने का दिया संदेश
इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








