Buland kesari/जालंधर में एक युवती ने छेड़खानी करने पर युवक को चप्पल से जमकर पीटा। उसके सिर और फेस पर कई चप्पल मारी। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भी युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है।
लोगों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर उसके सिर में मारने लगती है। युवती ने कहा कि युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उनके साथ छेड़खानी की गई।
आरोपी ने जबरन छूने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी चेन छीनने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
- रास्ता पूछने के बहाने टच किया: बस्ती गुजा एरिया में सोमवार देर रात एक युवती घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक उससे दिलबाग नगर का रास्ता पूछने लगा। युवती भी रुककर उसे रास्ता बताने लगी। इसी दौरान युवक उसके साथ गलत हरकत करने लगा। उसे जबरन टच करने लगा।
- चेन खींचने की कोशिश करने लगा: युवती का कहना है कि आरोपी ने जबरन चेस्ट छूने की कोशिश की। जब मैंने विरोध किया तो गले में हाथ डालकर चेन छीनने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मैंने कॉल कर घरवालों को बुला लिया। इसी दौरान आरोपी लोगों को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे वही पकड़ लिया।
- कॉलर पकड़कर कई थप्पड़ जड़े: युवती का कहना है कि कुछ ही देर बाद वहां घरवालों भी पहुंच गए। इसी बीच भीड़ ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक का कॉलर पकड़कर उसे कई थप्पड़ मारे। युवती ने भी चप्पल निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस बोली- सीसीटीवी फुजेट कब्जे में ली
सूचना पर पहुंची थाना नंबर 5 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुजेट कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और युवती के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








