iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsढंडारी पुल के पास बड़ा हादसा, दो गंभीर:बस की साइड लगते ही...

ढंडारी पुल के पास बड़ा हादसा, दो गंभीर:बस की साइड लगते ही 407 का टायर ब्लास्ट, पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के ढंडारी इलाके में लोहे के पुल के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया।ढंडारी

iTree Network Solutions +91-8699235413

बस ने मारी साइड, फट गया ट्रक का टायर जानकारी के अनुसार साहनेवाल की ओर से एक भट्ठे से ईंटें लोड करके टाटा-407 ट्रक ढंडारी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक बस ने ट्रक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टाटा-407 का आगे का टायर ब्लास्ट हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टाटा-407 का ड्राइवर ट्रक से नीचे उतरकर बस का पीछा करने लगा और करीब 500 मीटर तक उसके पीछे भागता रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घायल क्लिनर सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा।
घायल क्लिनर सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा।

पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक अन्य ट्रक ने टाटा-407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा-407 में बैठा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी फंसा टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया और वह अपनी केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक ड्राइवर जालंधर जा रहा था।

हाईवे पर लगा जाम, ड्राइवर फरार हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को बहाल करवाया। वहीं टाटा-407 का ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page