Buland kesari/जींद पुलिस ने एक किसान की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। किसान की लाश घोड़ा फार्म में मिली थी। पुलिस इस मामेल में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गांव गुलकनी स्थित एक घोड़ा फार्म में सुरेंद्र उर्फ सुंदर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां मृतक का शव कमरे में रखे बिस्तर पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के भाई सुरेश, जो गुलकनी गांव के निवासी हैं, के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर जींद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 331(8) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पहले गिरफ्तार हुआ था एक आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और तकनीकी जांच तथा साक्ष्यों के आधार पर पहले ही आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। आशीष से पूछताछ के दौरान इस मामले में सोमबीर उर्फ लाला और अंकुश, दोनों निवासी मिर्चपुर (हांसी), के नाम सामने आए।
दो और आरोपी पुलिस के शिकंजे में
पुलिस ने 10 मार्च को सोमबीर उर्फ लाला और अंकुश को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







