iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबस स्टैंड के पास मिला युवक का शव:सिरिंज और बोलत बरामद, ड्रग...

बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव:सिरिंज और बोलत बरामद, ड्रग ओवरडोज की आशंका, एक हफ्ते में तीसरी घटना

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर देहात के मेहतपुर इलाके में 23 वर्षीय युवक अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुरमपुर गांव निवासी अनमोल का शव मेहतपुर बस स्टैंड के पास मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, अनमोल का शव मेहतपुर पुलिस स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर पाया गया। मौके से एक सिरिंज और एक बोतल भी बरामद होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक की मां का रोते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
युवक की मौत के बाद परिजमों में मातम का माहौल।
युवक की मौत के बाद परिजमों में मातम का माहौल।

एक सप्ताह में मौत का तीसरा मामला

iTree Network Solutions +91-8699235413

मेहतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बता दे कि यह एक सप्ताह में इलाके में तीसरी संदिग्ध मौत है। इससे पहले, 7 मार्च को उधोवाल गांव का कबड्डी खिलाड़ी वंश गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बालोकी खेड़ा रोड पर मृत पाया गया था।

6 मार्च को सरपंच की हुई मौत

उस मामले में भी लोगों ने ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका जताई थी, लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। दो सप्ताह पहले, बूटे दियां चन्नन गांव के सरपंच महिंदर सिंह की भी मौत हो गई थी। ड्रग तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरपंच पर हमलावरों ने हमला किया था, जिसके बाद 6 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद डर के माहौल में जी रहे लोग

इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद मेहतपुर थाने के एक मुंशी को निलंबित भी किया गया था। पेंडू मजदूर यूनियन के नेता तरसेम पीटर ने बताया कि ड्रग तस्करों के खिलाफ बोलने वाले सरपंच की हत्या के बाद से इलाके के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अनमोल के शव के पास कई लोगों ने सिरिंज देखी थी, लेकिन वे खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਾਬਾਲਗਾਂ ਲਈ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਉਮਰ ਅਧਾਰਿਤ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਨਿਯਮ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾਬਾਲਗਾਂ ਦੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਉਪਯੋਗ ਨੂੰ ਨਿਯੰਤ੍ਰਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ...

You cannot copy content of this page