iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर शादी के नाम पर तांत्रिक ने की ठगी:विवाह कराने के झांसा...

जालंधर शादी के नाम पर तांत्रिक ने की ठगी:विवाह कराने के झांसा देकर ठगे हजारों रुपए, मांगने पर दी मारने की धमकी

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर के रैनक बाजार में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब शादी न होने से परेशान एक व्यक्ति ने एक तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगाया। पीड़ित ने तांत्रिक पर शादी के टोटकों के नाम पर पैसे ऐंठने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चिंतित था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रैनक बाजार में बैठे एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह विशेष उपाय और पूजा-पाठ करके उसकी शादी जल्द करवा सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

समाधान नहीं होने पर मांगे पैसे

iTree Network Solutions +91-8699235413

तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने पहले 4900 रुपए का पूजा का सामान खरीदा। इसके बाद, तांत्रिक ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से अपने खाते में 14000 रुपए और डलवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तांत्रिक द्वारा न तो कोई उपाय किया गया और न ही शादी से जुड़ा कोई समाधान निकला, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे।

तांत्रिक ने पैसे लौटाने से किया इनकार

तांत्रिक ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जो करना है कर लो। तांत्रिक के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने अपने दोस्तों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को पूरे मामले की जानकारी दी।

कई सामाजिक संस्थाओं के लोग मौके पर पहुंचे

इसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को इकट्ठा होते देख तांत्रिक घबरा गया और बाजार में माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रैनक बाजार पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में तांत्रिक ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा।

थाना चार के जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ LPG ਗੈਸ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ! 200 ਤੋਂ 500 ਰੁਪਏ ਵਾਧੂ ਵਸੂਲ ਕੇ ਬਲੈਕ ਵਿੱਚ ਵੇਚੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਿਲੰਡਰ

ਜਲੰਧਰ — ਮੱਧ ਪੂਰਬ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਤਣਾਅ ਅਤੇ ਸੰਭਾਵਿਤ ਜੰਗੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਵਿੱਚ ਇੰਧਨ ਸਪਲਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਿੰਤਾ...

You cannot copy content of this page