iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबेटी से छेड़छाड़ का आरोप, फिर ₹7 लाख मांगे:लुधियाना में दुकानदार बोला-...

बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, फिर ₹7 लाख मांगे:लुधियाना में दुकानदार बोला- काम पर रखने की बात कही, अब रेप केस की दी धमकी

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना में दुकानदार को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 से 7 लाख रुपए मांगे गए। दुकानदार ने कहा कि महिला ने अपनी बेटी को काम पर रखने की बात कहकर 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद कुछ दिन पर अचानक लड़की की मां दुकान पर आई और बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी और केस दर्ज करवा दिया। समझौते के नाम पर पैसे मांगे और न देने पर रेप केस की धमकी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों ने दुकानदार के रिश्तेदार को कॉल करके पैसे मांगे, उसकी उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
थाना सुधार पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सुधार पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकानदार के रिश्तेदार ने पुलिस को क्या बताया…

  • आरोपी के परिवार से पहचान थी: ASI मनोहर लाल के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्तेदार रघवीर सिंह निवासी साउथ सिटी, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि उनके सिकंदर सिंह (बहन के जेड का लड़का) रत्तोवाल चौक, अकालगढ़ में एक ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। दुकान पर सामान लेने आने वाले रविंदर कुमार के परिवार से सिकंदर सिंह की पहचान हुई थी।
  • बेटी को काम पर रखने की बात कही: रघवीर सिंह ने कहा कि रविंदर कुमार की पत्नी ने अपनी बेटी को दुकान पर काम पर रखने की बात कहकर सिकंदर सिंह से 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने सिकंदर सिंह का मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।
  • महिला दुकान पर पहुंची, छेड़छाड़ का आरोप लगाया: आरोप है कि कुछ समय बाद महिला अचानक दुकान पर पहुंचीं और सिकंदर सिंह पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इसके बाद अकालगढ़ निवासी दीपू और दो कथित पत्रकारों जगपाल सिंह सिविया और अमरजीत सिंह भी इस मामले में शामिल हो गए। इन सभी ने मिलकर सिकंदर सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
  • समझौते के नाम पर पैसे मांगे: शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 मार्च को उन्हें अकालगढ़ चौक बुलाया गया। वहां उन्हें धमकी दी गई कि यदि समझौते के नाम पर मोटी रकम नहीं दी गई, तो सिकंदर सिंह को रेप केस में फंसा दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर बदनाम किया जाएगा। आरोप है कि इस दौरान उनसे 5 से 7 लाख रुपए की मांग की गई।
  • रुपए ना देने पर थाने में दी शिकायत: रघवीर सिंह ने बताया कि उनके पास आरोपियों के साथ हुई फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें पैसे मांगने और धमकी देने की बात सामने आती है। जब आरोपियों की मांग पूरी नहीं हुई, तो करीब 10 दिन बाद लड़की की मां लक्ष्मीना ने सिकंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों पर धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मनोहर लाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page