iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला-...

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था

Date:

National News

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। उसने 15 से 25 मार्च तक अंतरिम जमानत की मांग करते हुए चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की थी, क्योंकि उसकी सगी बहन की शादी 20 मार्च को नई दिल्ली में तय है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि जब बहन की शादी तय हुई, उससे पहले से ही वह जेल में है। साथ ही आरोपी यह भी नहीं बता पाया कि शादी की ऐसी कौन-सी रस्म है, जो उसके बिना नहीं हो सकती।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी के वकीन ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बताया कि था कि वह छह बहनों में इकलौता भाई है। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ अनिवार्य संस्कार हैं, जिनके लिए उसकी मौजूदगी जरूरी है। लेकिन उसकी सही दलीलें खारिज हो गईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी फिलहाल 8 अप्रैल 2024 को सेक्टर-35बी स्थित पार्क में अपनी गर्लफ्रेंड रानी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है।

लड़की लगभग 80% तक जल चुकी थी। जबउसे PGI में रेफर किया गया था। फाइल फोटो
लड़की लगभग 80% तक जल चुकी थी। जबउसे PGI में रेफर किया गया था। फाइल फोटो

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • पेट्रोल डालकर गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया: 8 अप्रैल 2024 की रात करीब 9:45 बजे सेक्टर-35बी, चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप के पास स्थित एक पार्क में यह घटना हुई थी। आरोप है कि मोहाली निवासी विशाल ने अपनी गर्लफ्रेंड रानी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। रानी मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली थी और वहीं एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
  • चीखें सुनकर कॉन्स्टेबल पहुंचा: मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने लड़की को जलते और चीखते हुए देखा। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई और तुरंत उसे जीएमएसएच सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। उसी दिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।
  • घटना के दूसरे दिन आरोपी गिरफ्तार: इसके बाद मामले में दर्ज एफआईआर में धारा 307 के साथ धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी विशाल को 9 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है।
  • शादी को लेकर विवाद चल रहा था: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी और युवती पिछले 6–7 साल से रिश्ते में थे। शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।
  • तोहफे लौटाने मिलने पहुंचे: ब्रेक-अप से पहले दोनों ने आखिरी बार मिलने और एक-दूसरे को दिए गए तोहफे लौटाने का फैसला किया। युवती सोहाना (मोहाली) से कैब लेकर सेक्टर-22 पहुंची और वहां से पैदल सेक्टर-35 के एक पार्क में गई, जहां दोनों की मुलाकात हुई।
  • ब्रेसलेट कूड़ेदान में फेकने पर विवाद: पार्क में बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विशाल ने युवती को उसका दिया हुआ चांदी का ब्रेसलेट लौटाया, जिसे गुस्से में युवती ने कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद विशाल ने भी युवती द्वारा दिया गया एक टॉप कूड़ेदान में डाल दिया। इसी विवाद के बाद आरोप है कि विशाल ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

आधा घंटा तेज बारिश, PHOTOS:सड़कों पर जाम, टेट का पेपर दिलाने आए पेरेंट्स भीगे, बचने को पेड़ों का सहारा लिया

Buland kesari/जालंधर में रविवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात से ही शहर और बाहरी इलाकों में हवा चलने से लोगों...

You cannot copy content of this page