iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsखन्ना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में धक्कामुक्की:BDPO ऑफिस को ताला लगाने...

खन्ना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में धक्कामुक्की:BDPO ऑफिस को ताला लगाने जा रहे पूर्व मंत्री कोटली हिरासत में, मंत्री ने की प्रशासन की सराहना

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के कस्बा खन्ना में आज (सोमवार) को ब्लॉक समिति चेयरमैन और उप-चेयरमैन के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और उनके कई साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे बी.डी.पी.ओ. कार्यालय को ताला लगाने जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही इस मुद्दे पर प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके चलते शहर में सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या समराला चौक पर एकत्रित हुई। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के नेतृत्व में उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक समिति के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने दावा किया कि 16 कुल सदस्यों में से आम आदमी पार्टी (आप) ने केवल 6 जीते हुए सदस्यों के साथ चेयरमैन और उप-चेयरमैन बनाए, जबकि उनके पास बहुमत नहीं था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के बाद, जब गुरकीरत सिंह कोटली के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बी.डी.पी.ओ. कार्यालय की ओर बढ़े और उसे ताला लगाने का प्रयास करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली को हिरासत में लिया, क्योंकि उनके हाथ में ताला था। इसके बाद, लगभग 40 से 50 अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को दो बसों में बैठाकर ले गई। इस कार्रवाई से बी.डी.पी.ओ. कार्यालय को ताला लगाने का प्रयास विफल हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था।

प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिस कर्मी।

धरना दे रहे लोगों को रोकती पुलिस।
धरना दे रहे लोगों को रोकती पुलिस।

कोटली की हिरासत पर मंत्री सोंध ने किया पोस्ट- प्रशासन की सराहना

खन्ना में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और उनके साथियों को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। मंत्री सौंध ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे खन्ना के पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन की सराहना करते हैं।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध

उन्होंने विशेष तौर पर एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया, एसडीएम स्वाति टिवाना और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की।मंत्री सौंध ने लिखा कि प्रशासन ने आज देश के संविधान की रक्षा की है। बीडीपीओ दफ्तर जो एक सरकारी कार्यालय है, उसे दिनदहाड़े कांग्रेस की गुंडागर्दी के तहत ताला लगाने नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की दो बेटियां शेरनियों की तरह गुंडागर्दी के खिलाफ खड़ी हुईं, नहीं तो कुर्सी के लिए तड़प रहे कांग्रेसी खन्ना का माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।इस पोस्ट में मंत्री सोंद ने एसएसपी और एसडीएम को पंजाब की शेरनियां बेटियां बताया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦੀ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ...

You cannot copy content of this page