iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिंगर कुलविंदर बिल्ला की ड्रेस जली:जहां सिलवाने के लिए दी थी, उस...

सिंगर कुलविंदर बिल्ला की ड्रेस जली:जहां सिलवाने के लिए दी थी, उस दुकान में लगी आग, विदेश में शो के लिए तैयार कराई थी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के लंबा पिंड चौक में ड्रेस गुरु की दुकान में आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखे कपड़े आग लगने से जल गए, इनमें पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला की ड्रेस भी थी। बिल्ला ने ये ड्रेस विदेश में शो के लिए तैयार करवाई थी। दुकानदार ने बताया कि ड्रेस तैयार थी। अब ये आग में जल गई है। इसे फिर से तैयार करना होगा। दुकान में रखी अन्य ग्राहकों के कपड़े भी जल गए हैं। दुकानदार ने दावा किया कि आग से उसका 25 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के बाद दुकान पर पहुंचे मनु ने कहा कि ये उनके दोस्त की दुकान है। ड्रेस गुरु में अचानक आग लगने की सूचना पर वह यहां पहुंचे। फायर ब्रिगेड को फोन किया था लेकिन उससे पहले ही दुकान के लड़कों ने आग को बुझा दिया। मनु ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर धुआं भरा था। दुकान का शटर खोला को ऊपरी मंजिल पर आग थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आग लगने पर दुकान में पहुंचे मालिक सागर और अन्य।
आग लगने पर दुकान में पहुंचे मालिक सागर और अन्य।

मालिक सागर ने कहा-सुबह सवा 10 बजे लगी आग मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सागर ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकान मालिक के अनुसार सुबह सवा 10 बजे दुकान खोलने के दौरान अचानक आग लगने का पता चला। इस दौरान दुकान के पीछे विनय नगर में भी शार्ट सर्किट से नुकसान हुआ है। इसके बाद दुकान में अग्नि यंत्र और दुकान में पड़े पानी से कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि घटना से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना की जानकारी दे बलजिंदर सिंह।
शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना की जानकारी दे बलजिंदर सिंह।

20 से 25 लाख के नुकसान का अनुमान दुकान मालिक के अनुसार 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं मनु ने कहा कि उनके दोस्त ड्रेस गुरु की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में धुएं से कपड़ा खराब हो गया। इस दुकान में कई नामी गायक दुकान पर आते है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि घटना में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की तैयार की हुई ड्रेस भी खराब हो गई है। सिंगर बिल्ला से मिला था ड्रेस का आर्डर गायक का विदेश में शो था और विदेश में शो लगाने के लिए गायक की ओर से ड्रेस का ऑर्डर मिला हुआ था, लेकिन अब शार्ट सर्किट के कारण ड्रेस खराब हो गई है। व्यक्ति ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं कई लोगों की ड्रेस तैयार थी जिसक नुकसान हो गया है। दुकानदार ने बताया कि दमकल विभाग के आने से पहले उनके दुकान के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में निगम के बेकाबू टिप्पर ने बुजुर्ग को कुचला:एक्टिवा को साइड टक्कर मारी, मार्केट जा रहे थे; ड्राइवर भागा, स्थानीय लोगों में रोष

Buland kesari/जालंधर में नगर निगम का कूड़ा ढोने वाले टिप्पर (ट्रक) की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान...

You cannot copy content of this page