iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई...

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद ASI ने युवक की पीठ पर मुक्के मार दिए। वहीं हंगामे के दौरान ASI आरोपी की मां को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर घसीटते हुए ले आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि जब ASI महिला को गली में बालों से पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगा, तो महिला के बेटे ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। करीब 10 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। लोगों का आरोप है कि बिना लेडी पुलिसकर्मी के महिला के साथ गलत व्यवहार किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार, टीम पुराने झगड़े के एक केस में युवक को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी। थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि वह उस समय ड्यूटी पर नहीं थे और उन्हें बाद में मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि थाने जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। मौके पर ASI प्रवीन कुमार मौजूद थे और वही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी का नाम विनय कुमार है। हंगामे के बीच पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

महिला के बेटे की पीठ पर मुक्के जड़ता पुलिस कर्मी।
महिला के बेटे की पीठ पर मुक्के जड़ता पुलिस कर्मी।

घर में घुसकर जबरन उठाने का आरोप महिला ममता ने बुलाया कि उसके बेटे और बहू में झगड़ा था। तिलक नगर की रहने वाली बहू ने इस मामले को लेकर थाने में कंप्लेंट थी। पुलिस सुबह सवा 7 बजे के करीब आई और सोए हुए बेटे को पकड़ लिया। इसका विरोध किया तो पुलिस ने मारपीट की। हम इस मामले में 1 दिन पहले थाने में भी गए थे, लेकिन पुलिस नहीं मिली।

ममता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर न केवल बेटे को जबरन उठाने की कोशिश की। वह बीच-बचाव करने आई तो उसे घर के कमरे के अंदर थप्पड़ मारा। गले और बालों से पकड़कर घसीटा।

पुलिस वालों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाती पीड़ित ममता।
पुलिस वालों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाती पीड़ित ममता।

महिला ने पुलिस-बहू पर लगाए गंभीर आरोप…

  • पुलिस ने गालियां निकालीं-थप्पड़ मारे: ममता ने बताया कि वह विधवा है। उसके दो बेटे हैं। बहू के साथ बड़े बेटे का झगड़ा है। बहू अपने मायके तिलक नगर में चली गई। इसके बाद उसने थाने में शिकायत कर दी। इस शिकायत को लेकर जांच चल रही थी। वह कई बार थाने भी गए लेकिन पुलिस वाले नहीं मिले।
  • पुलिस बेटों को जान से मार देगी: ममता ने कहा कि बहू पुलिस पर बार-बार मेरे बेटे को अरेस्ट करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के डर के मारे बेटों को छिपाकर रखा था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मेरे बेटों को पकड़ने के लिए रेड कर दी। पुलिस ने उनको कमरों में घुसकर जबरन उठाने की कोशिश की। बच्चों को कपड़े तक डालने नहीं दिए गए। सोए हुए लोगों को उठाने के लिए पुलिस पहुंच गई। हमने विरोध किया तो हमें गालियां दी गईं। पुलिस मेरे बेटों को मार देना चाहती है। हमें पुलिस से खतरा है।
  • बहू का दूसरी जगह चक्कर, हमारे पास सारे सबूत: ममता ने कहा कि उसके बेटे की 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद हमने बहू को बहुत प्यार से रखा। वह किसी के साथ फोन पर बात करती थी। शादी के बाद पता चला की बहू का दूसरी जगह भी चक्कर चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ऐसा करने से रोका तो वह बेटे के साथ झगड़ा करने लगी। अब वह झगड़ा कर मायके चली गई है और थाना भार्गव कैंप में शिकायत दे दी है। हमारे पास बहू के सारे सबूत हैं।
  • पुलिस पर पूरे मोहल्ले के सामने गुंडागर्दी करने का आरोप: महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सरेआम गुंडागर्दी की है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस का व्यवहार अपराधियों जैसा था। परिवार का कहना है कि अगर कोई शिकायत थी, तो पुलिस को कानून के दायरे में रहकर जांच करनी चाहिए थी, न कि महिलाओं पर हाथ उठाना चाहिए था। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस की इस ज्यादती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

ADCP बोले- ACP से मामले की जांच करा रहे इस मामले में ADCP 2 राकेश यादव ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक घरेलू विवाद था, जिसमें महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बच्चे को पति लेकर घर चला गया है। उन्होंने कहा कि एसीपी खुद मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पुलिस द्वारा हाथापाई को लेकर मामला क्यों यहां तक पहुंचा है, उसको लेकर एसीपी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page