iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAAP विधायक ने बुजुर्ग को लात मारी:पीड़ित बोला- मैं आर्टिस्ट को इनाम...

AAP विधायक ने बुजुर्ग को लात मारी:पीड़ित बोला- मैं आर्टिस्ट को इनाम देने गया था, अब नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पटियाला के नाभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान द्वारा एक बुजुर्ग को स्टेज से नीचे धकेलने और लात मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और विधायक की सफाई के बाद अब पीड़ित बुजुर्ग ने पूरा मामला बताया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बुजुर्ग ने एक इंटरव्यू के दौरान AAP विधायक के दावों को पूरी तरह नकार दिया, जिसमें विधायक ने कहा था कि बुजुर्ग नशे में था। बुजुर्ग का कहना है- मैं नशे में नहीं था। मैं तो स्टेज पर मौजूद कलाकार को पैसे देने गया था। वहां विधायक ने मुझे लात मारकर नीचे उतार दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

साथ ही बुजुर्ग ने यह भी बताया कि वह खुद भी AAP के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब उनके गांव में AAP के किसी नेता को घुसने भी नहीं देंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
AAP विधायक गुरदेव सिंह देव मान पर आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग को लात मारी।
AAP विधायक गुरदेव सिंह देव मान पर आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग को लात मारी।

बुजुर्ग ने ये 2 बातें बताईं…

  • सिंगर को इनाम देने मंच पर गया: एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान संगरूर के सारोन गांव के रहने वाले बुजुर्ग कुलवंत सिंह ने कहा कि वह हर साल की तरह इस बार भी दुगरी में अमर सिंह चमकीला की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। मंच पर बुजुर्ग ने बताया सिंगर बहुत अच्छा गा रहा था, इसलिए वह उसे इनाम के तौर पर कुछ पैसे देने के लिए स्टेज की ओर गए।
  • लात मारकर स्टेज से गिराया: बुजुर्ग ने कहा- मुझे किसी मुलाजिम ने नहीं रोका, लेकिन विधायक ने मुझे पकड़ लिया। उन्होंने बाजू पकड़कर मुझे मंच से घसीटा और लात मारकर नीचे गिरा दिया। स्टेज से गिरने के कारण मुझे अंदरूनी चोटें आई हैं।
  • मैं भी AAP का कार्यकर्ता: पीड़ित कुलवंत सिंह ने कहा- मैं खुद भी AAP के लिए काम कर चुका हूं, पार्टी का एक एक्टिव कार्यकर्ता रहा हूं, लेकिन इस व्यवहार के बाद अब मैं और मेरा गांव न तो इस विधायक को गांव में घुसने देंगे और न ही वोट देंगे।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद 8 मार्च को लुधियाना के दुगरी इलाके में मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं बरसी के कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विधायक गुरदेव सिंह देव मान स्टेज पर खड़े एक बुजुर्ग को पैर से धक्का देते और नीचे गिराते नजर आए।

विवाद बढ़ने पर देव मान ने सफाई दी थी कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था और बार-बार स्टेज पर चढ़कर खलल डाल रहा था। उन्होंने कहा था कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता के अहंकार में AAP नेता अब बुजुर्गों का अपमान कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पटियाला की नाभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में वह कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते और स्टेज से नीचे धकेलते नजर आ रहे हैं। घटना लुधियाना में 8 मार्च की बताई जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सोया पनीर में बाल मिलने पर हंगामा:ग्राहक ने दुकानदार पर लगाए बदतमीजी के आरोप, पुलिस में शिकायत दे की जांच की मांग

Buland kesari/जालंधर के जोहल मार्केट में स्थित मशहूर सोया ट्रीट शॉप में उस समय विवाद हो गया, जब एक ग्राहक ने सोया पनीर के...

You cannot copy content of this page