iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकनाडा एडमोंटन हाईवे मर्डर केस में आरोपी अरेस्ट:पंजाबी मूल के युवक पर...

कनाडा एडमोंटन हाईवे मर्डर केस में आरोपी अरेस्ट:पंजाबी मूल के युवक पर चलाई गोलियां, दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/कनाडा के अल्बर्टा स्टेट में स्थित हाईवे-QEII पर पंजाबी मूल के युवक बीरइंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने इस मामले में 18 वर्षीय युवक जिमी गैसनर को गिरफ्तार किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

RCMP के मुताबिक, आरोपी जिमी गैसनर को सस्केचेवान के कैनो लेक से गिरफ्तार किया गया। उस पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। उसे वापस अल्बर्टा लाया गया है, जहां उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस का मानना है कि ट्रक में एक से अधिक लोग सवार थे, जिनकी तलाश जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

14 मार्च को हुई इस घटना में 22 वर्षीय बीरइंदर की गर्दन में गोली लग गई थी। वह अपनी कार पर बैठा था। हमलावरों ने ट्रक में आकर उस पर हमला किया था और उसके बाद फरार हो गए थे। बीरइंदर के साथ उसके साथी भी थे, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

3 साल पहले कनाडा गया था बीरइंदर

बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमोंटन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया।

गर्दन में गोली लगने से हुई मौत

गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हेड क्राइम के एंगल से जांच कर रही पुलिस

वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन (WSO) के अल्बर्टा चैप्टर के अध्यक्ष जसकरण संधू ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक पगड़ीधारी थे। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वे ‘हेट क्राइम’ के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page