iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल का लास्ट VIDEO:लाल बैग पकड़े दिखी, कार से...

पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल का लास्ट VIDEO:लाल बैग पकड़े दिखी, कार से गई, बहन बोली- मिस यू सिस्टर, कनाडा में हुआ था कत्ल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हत्या से पहले का लास्ट वीडियो सामने आया है। इसमें वह घर से लाल बैग लेकर गाड़ी में बैठते दिख रहा है। इस वीडियो को नैन्सी की बहन अलीशा ग्रेवाल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वीडियो शेयर करते हुए अलीशा ने लिखा- आई मिस यू सिस्टर, एवरी सिंगल डे। इसके साथ ही अलीशा ने कहा कि ये नैन्सी ग्रेवाल का लास्ट वीडियो है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि 4 मार्च को चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर घर में घुसे। उस समय नैन्सी अपनी किसी बुजुर्ग पेशेंट को देखने के लिए गई थी। जब हमला हुआ तो वह जंगल की तरफ भागी। जहां 2 हमलावरों ने उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने पहुंचकर नैन्सी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना फिर जालंधर शिफ्ट हो गया। वह कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी।

हाथ में लाल बैग पकड़े गाड़ी में बैठती नैन्सी ग्रेवाल।
हाथ में लाल बैग पकड़े गाड़ी में बैठती नैन्सी ग्रेवाल।

वीडियो में क्या दिख रहा… अलीशा की तरफ से अपलोड किए वीडियो में साफ दिख रहा है कि नैन्सी 4 मार्च को 3 बजकर 2 मिनट पर अपने काम पर जा रही है। नैन्सी ने ब्लैक टॉप पहन रखा है और हाथ में बैग पकड़े हुए घर से बाहर निकल रही है। इसके बाद वह लॉन में पार्क की गई अपनी लाल कार में बैठती है और निकल जाती है। इसके बाद से नैन्सी कभी घर नहीं लौटी।

बहन बोली- मैं तुम्हें हर रोज मिस करती हूं नैन्सी नैन्सी ग्रेवाल की बहन अलीशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि नैन्सी मैं तु्म्हें हर रोज मिस करती हूं। ये उस दिन का लास्ट वीडियो है जब रात को नैन्सी का कत्ल कर दिया गया। काम पर जाने से पहले वो अपने घर में टहल रही है। वह कभी नहीं जानती थी कि आज के बाद इस घर में लौटकर आएगी।

नैन्सी ग्रेवाल खालिस्तान के खिलाफ बोलती थी और उनके वीडियो अपलोड करती थी। इनसेट में
नैन्सी ग्रेवाल खालिस्तान के खिलाफ बोलती थी और उनके वीडियो अपलोड करती थी। इनसेट में

कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी लिंक स्वीकार किया नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लगभग 1 महीना होने को है। लेकिन अभी तक कोई भी कातिल नहीं पकड़ा गया है। कनाडा पुलिस ने शुरुआती जांच में खालिस्तानी लिंक होने से मना कर दिया था। लेकिन अब खालिस्तानी लिंक होने की बात स्वीकार करते हुए इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ाया है।

हालांकि खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि नैन्सी की हत्या के पीछे सिख फॉर जस्टिस का कोई हाथ नहीं है।

खालिस्तान और पंजाब मुद्दों पर बोलती थी नैन्सी नैन्सी खालिस्तानियों के साथ ही पंजाब के हर मुद्दे पर बात करती थी। कत्ल से पहले अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के नाभा जेल से बाहर आने पर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी तीखी टिप्पणी की थी। इसके अलावा श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गड़गज के खिलाफ भी वीडियो अपलोड किए थे। थ्रेट के चलते उसने कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर वीडियो डालने भी बंद कर दिए थे।

नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर। जब कत्ल हुआ तो छिंदरपाल कौर जालंधर स्थित घर में मौजूद थीं।
नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर। जब कत्ल हुआ तो छिंदरपाल कौर जालंधर स्थित घर में मौजूद थीं।

बेटी के कत्ल को लेकर मां ने कही थीं अहम बातें…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • बेटी नर्स थी, 2 कंपनियों में काम करती थी: नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी 2018 में कनाडा में गई थी। वहां उसने नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पिरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार उससे 2 मार्च को फोन पर बात हुई थी। बेटी ज्यादा बिजी रहती थी, इस वजह से वह फोन नहीं करती थी बल्कि बेटी ही कॉल करती थी।
  • पहले भी हमला हुआ, कई बार थ्रेट कॉल आई थी: मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है। उस दौरान घर में आग लगाई गई थी। वह उस दौरान बच गई थी, लेकिन उस मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला। उसे पहले भी कई बार थ्रेट कॉल आ चुकी थी। इसको लेकर कनाडा पुलिस को सभी धमकियों की शिकायत भी दी गई थी।
  • बेटी की रेकी की गई, बेरहमी से मारा गया: मां ने कहा कि आग लगने की वजह से नैन्सी बच गई तो अब बेटी की रेकी करने के लिए एक व्यक्ति को घर पर भेजा गया था। उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंच पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • 3-4 व्यक्ति शामिल, इनके नाम मेरे पास: छिंदरपाल कौर ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। उन्होंने कनाडा पुलिस से अपील की कि जो 3 से 4 व्यक्ति है, जिनके नाम उनके पास मौजूद है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे डाला जाए और बेटी की मौत को लेकर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उसके दुश्मन वहीं गुरुद्वारे में बैठे हैं।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ BJP ਦਫ਼ਤਰ ਧਮਾਕਾ: ਗ੍ਰਨੇਡ ਵਰਤੋਂ ਦੇ ਸ਼ੱਕ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਖੁਲਾਸੇ, CCTV ‘ਚ ਸ਼ੱਕੀ ਕੈਦ

Buland kesari/Chandigarh ਦੇ ਸੈਕਟਰ-37 ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੋਏ ਧਮਾਕੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਨਵੇਂ ਖੁਲਾਸੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਸੂਤਰਾਂ...

You cannot copy content of this page