iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर में ऑटो चालक का खाली प्लॉट में मिला शव:सिर पर चोट...

अमृतसर में ऑटो चालक का खाली प्लॉट में मिला शव:सिर पर चोट के निशान, परिजन बोले-हत्या की गई, खून से सनी ईंटें बरामद

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमृतसर के बटाला रोड इलाके में शनिवार को खाली प्लॉट में एक ऑटो चालक का शव मिला है। मृतक की पहचान कमल किशोर सैनी के रूप में हुई है, जो अभिमन्यु कॉलोनी का निवासी था। कमल के भाई विजय कुमार सैनी ने बताया कि कमल पिछली रात से घर नहीं लौटा था। परिवार की बार-बार फोन करने के बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। सुबह एक राहगीर ने सूचना दी कि विजय नगर में कमल का ऑटो खड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि ऑटो के पिछले हिस्से में कमल की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिवार ने बताया कि कमल के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे और आसपास खून से सनी ईंटें भी मिलीं। शक जताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या की है। कमल विवाहित था और अपने पीछे परिवार छोड़ गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
विजय कुमार सैनी।
विजय कुमार सैनी।

इलाके में पहले भी खाली प्लॉट से मिल चुके शव

इस घटना ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह जगह एक खाली प्लॉट है, जहां पिछले एक साल में कम से कम चार मृतक लाशें मिली हैं। यहा अक्सर नशा करने वाले लोग इकट्ठा होते हैं और चोरी जैसी घटनाए भी बढ़ गई हैं। कई मजदूरों के मोबाइल भी चोरी हो चुके हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि इस इलाके में कानून का डर नजर नहीं आता। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ CIA ਸਟਾਫ਼ ਨੇ 5 ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਣੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, UP ਤੋਂ ਲਿਆ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕਰਦੀ ਸੀ ਸਪਲਾਈ

Buland kesari- ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੀ. ਆਈ. ਏ. ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਪੰਜ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਇਕ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਹਥਿਆਰ ਸਪਲਾਇਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਫੜੇ ਗਏ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ...

You cannot copy content of this page