iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर ग्रेनेड हमले में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश:दो पिस्तौल समेत 6...

अमृतसर ग्रेनेड हमले में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश:दो पिस्तौल समेत 6 गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे काम

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने जिला अमृतसर ग्रामीण पुलिस और जिला फरीदकोट पुलिस के संयुक्त अभियान में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थित था और विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर काम कर रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब के DGP गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित हैंडलर के निर्देशों पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जो उन्हें विदेश से ही दिशा-निर्देश दे रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ठिकानों पर हमले की योजना पर कर रहा था काम यह मॉड्यूल पंजाब में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था। 29 और 30 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के दौरान आरोपियों ने हथगोले प्राप्त किए, इलाके की रेकी की और फिर थाना भिंडी सैदा पर हमला किया।

कानूनी कार्रवाई और UAPA सहित कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के अनुसार इस समूह को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था और उन्हें इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने के बदले बड़ी धनराशि का लालच भी दिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पंजाब पुलिस का सख्त संदेश- जांच और शांति बनाए रखने का दावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे आतंकी तंत्र का पर्दाफाश किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना कोर्ट की लिफ्ट बंद, 17 लोग फंसे:2 वकीलों ने शुरू किया राहत कार्य, सभी सुरक्षित बाहर निकले

Buland kesari/लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बुधवार को तकनीकी खराबी और रखरखाव में लापरवाही के चलते पब्लिक लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई।...

You cannot copy content of this page