iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsचालान पर युवक-ASI भिड़े:वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी बोला- पर्चा काटूंगा, मार-मार चपेड़े...

चालान पर युवक-ASI भिड़े:वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी बोला- पर्चा काटूंगा, मार-मार चपेड़े हवालात में डाल दूंगा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में युवक और ट्रैफिक पुलिस के ASI के बीच चालान को लेकर तीखी बहस हुई। युवक ने इसका वीडियो बना लिया। जिसमें ASI युवक को वीडियो बनाने पर पर्चा काटकर अंदर कर दूंगा और मार-मार चपेड़े हवालात में डाल दूंगा जैसी धमकियां देता सुनाई दे रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के बाघापुराना के रहने वाले कमलजीत सिंह ने बताया कि वह म्यूजिक स्टूडियो का काम करता है। सोमवार (13 अप्रैल) को वह दोस्त के साथ किसी निजी काम से स्विफ्ट कार में सवार होकर चौड़ा बाजार आया था। वापसी के दौरान फाउंटेन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
कार में रखे सामान का फोटो लेता ASI।
कार में रखे सामान का फोटो लेता ASI।

कागजात पूरे होने के बावजूद चालान करने की बात कही कमलजीत ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि सीट बेल्ट लगा रखी है और गाड़ी के दस्तावेज भी पूरे हैं, जिन्हें ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके बावजूद ट्रैफिक कर्मियों ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया और चालान करने की बात कही।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वीडियो बनाने पर भड़का ASI जब उसने चालान का कारण पूछा तो एएसआई ने कहा कि गाड़ी की सीट पर सामान रखा हुआ है। इस पर कमलजीत सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि निजी कार में निजी सामान रखना कोई नियम उल्लंघन नहीं है। इसी दौरान कमलजीत सिंह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, जिस पर एएसआई भड़क गया।

कार में सीट पर रखा सामान।
कार में सीट पर रखा सामान।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को दी शिकायत इस व्यवहार से नाराज कमलजीत और उसके दोस्त ने मामले की शिकायत ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। उनका कहना है कि उन्होंने पूरी वीडियो अधिकारियों को भेज दी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले में की जाएगी उचित कार्रवाई इस मामले में संबंधित ट्रैफिक एएसआई से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जोन इंचार्ज परमिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भी मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही मिली है। मंगलवार को पूरे मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

——

ये खबरें भी पढ़ें…

जालंधर में ऑनलाइन चालान काटने पर हंगामा, परिवार बोला- पुलिसकर्मियों की गाड़ी आने पर कार हटाई, फिर भी की धक्का-मुक्की

जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में मंगलवार देर रात ऑनलाइन चालान काटने को लेकर पुलिस और एक परिवार के बीच जमकर हंगामा हुआ। कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। (पढ़ें पूरी खबर)

महिला बोली- लुधियाना पुलिस ने धमकाकर वसूले पैसे, ओवरस्पीड बताकर रोका, चालान काटा; हमारी गाड़ी 100 की स्पीड पकड़ ही नहीं सकती

लुधियाना में गाड़ी का चालान काटने पर महिला पुलिस पर भड़क गई। रुचि शर्मा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि पुलिसकर्मियों ने ओवरस्पीड का झूठा डर दिखाकर उनसे 1000 रुपए ले लिए। महिला का दावा है कि उनकी गाड़ी की हालत ऐसी ही नहीं है कि वह 100 की रफ्तार पकड़ सके। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

Buland kesari/सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुंचे...

You cannot copy content of this page