Buland kesari/जालंधर के खालसा कॉलेज फार वुमेन में कल (23 अप्रैल) को मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। इसके लिए खालसा कॉलेज में रात 8 बजे ब्लैकआउट भी रहेगा। डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि ये मॉक ड्रिल इमरजेंसी तैयारियों को जांचने के लिए की जा रहे हैं। डीसी ने बताया कि ब्लैकआउट भी खालसा कॉलेज के कैंपस में ही किया जाएगा। पूरे जालंधर में ब्लैकआउट नहीं होगा।
डीसी ने कहा कि यह ड्रिल सिर्फ एक मॉक ड्रिल है ताकि जैसे हम कहते हैं ना कि हमेशा अपनी तैयारी रहनी चाहिए, उसी तर्ज पर सिर्फ एक मॉक ड्रिल की जा रही है। वह भी शहर के बीच नहीं, सिर्फ अपना एक लिमिटेड कैंपस जो है, स्पेस हमने आइडेंटिफाई किया है।
खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में ही यह एक्सरसाइज कंडक्ट करेंगे। बाकी पूरा शहर, सारे गांव, किसी के बीच कोई भी इस तरह की एक्सरसाइज नहीं की जाएगी और वेनती है कि किसी अफवाह पर विश्वास ना करें। कोई ब्लैकआउट शहर के बीच या गांवों के बीच नहीं होने वाला।

पहले ब्लैकआउट होगा और इसके बाद ड्रिल खालसा कॉलेज फॉर विमेन में रात 8 बजे पहले ब्लैकआउट होगा। इसके बाद क्लियर सिग्नल दिया जाएगा, उसके बाद मॉक ड्रिल ऑफ रेस्क्यू एंड सर्च की जाएगी। सभी कंसर्न डिपार्टमेंट फायर डिपार्टमेंट, सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट हैं, हेल्थ डिपार्टमेंट से तालमेल कर यह मॉक ड्रिल एक्सरसाइज की जाएगी। ये रूटीन तैयारी है। उसके तहत मॉक ड्रिल की जा रही है। कोई घबराने की बात नहीं है, सिर्फ तैयारी के तौर पर ये की जा रही है।
डीसी बोले-हर 6 महीने के गैप में ऐसी मॉक ड्रिल की जाएगी डीसी ने कहा कि प्रशासन अपना आपस का तालमेल चैक करेगा। इसके साथ ही पब्लिक के बीच भी जागरूकता बनी रहेगी। सरकार की तरफ से मिली हिदायतों पर रूटीन बेसिस पर 6-6 महीने के गैप के बीच ऐसी मॉक ड्रिल की जाएंगी। अभी जो शेड्यूल है वह 24 अप्रैल को है और बाकी आने वाले समय के बीच प्लान करेंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








