iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की धोखाधड़ी:लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर...

जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की धोखाधड़ी:लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, बाद में पैसे देने से मुकरे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक ज्वेलर से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीएयू (PAU) थाना पुलिस ने जालंधर के एक ज्वेलर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दंपती (पति-पत्नी) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान से 35 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी बनवाई और बाद में पैसे देने से मुकर गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

क्या है पूरा मामला?

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनमोल नारंग जो 202/2023 शहीद ऊधम सिंह नगर, जालंधर के निवासी हैं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके साथ एक सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान शालिनी ग्रोवर और उनके पति रोहित ग्रोवर के रूप में हुई है, जो भामियां खुर्द चंडीगढ़ रोड लुधियाना के रहने वाले हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों ने अनमोल नारंग की ज्वेलरी शॉप (किचलू नगर ) से कुल 35 लाख 16 हजार 844 रुपए (35,16,844/-) की ज्वेलरी का ऑर्डर देकर बनवाई। जब इस भारी-भरकम रकम के भुगतान का समय आया, तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और ज्वेलर के साथ पूरी तरह से धोखा किया।

जांच के बाद मामला हुआ दर्ज

पीड़ित अनमोल नारंग ने इस पूरी घटना की शिकायत 7 अप्रैल 2026 को पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहनता से पड़ताल की। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्राथमिक तौर पर सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने थाना पीएयू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

15 ਸਾਲਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮਹੱਤਿਆ, ਸਕੂਲ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਕਰਕੇ ਚੁੱਕਿਆ ਆਹ ਭਿਆਨਕ ਕਦਮ

Buland kesari/ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਕਾਹਨੂੰਵਾਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਝੰਡਾ ਲੁਬਾਣਾ ਦੇ ਇਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨੇ ਕਸਬਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਨਾਮੀ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ...

You cannot copy content of this page