iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबहन ने की भाई के घर चोरी:बेटी के साथ मिलकर चुराए सोने-चांदी...

बहन ने की भाई के घर चोरी:बेटी के साथ मिलकर चुराए सोने-चांदी के गहने, दूसरी भांजी को ले गई साथ

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के थाना मेहरबान इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगी बहन ने अपने भाई के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूने घर का उठाया फायदा

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन लाल निवासी मॉडल कॉलोनी मेहरबान ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के कीमती गहने चोरी कर लिए। घर लौटने पर जब उन्होंने सामान बिखरा और गहने गायब देखे तो उनके होश उड़ गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

खुद की पड़ताल, सामने आया बहन का नाम

पीड़ित सोहन लाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि जब उन्होंने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की और आस-पड़ोस में पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। उन्हें पता चला कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी सगी बहन ज्योति (पत्नी राकेश कुमार) अपनी बेटी सलोनी उर्फ नैना के साथ उनके घर आई थी।

चोरी के बाद घर में मौजूद भांजी को भी ले गईं साथ

जांच में साफ हुआ कि ज्योति और उसकी बेटी सलोनी ने ही मिलकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी किए हैं। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता के मुताबिक जब आरोपी मां-बेटी गहने चुरा कर ले जा रही थीं, तो उन्होंने घर में मौजूद उनकी दूसरी भांजी नंदिनी को भी अपने साथ ले लिया। आरोपी महिलाएं गुलचमन गली चौड़ा बाजार सुनहरी गुरुद्वारा के पास की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR

थाना मेहरबान की पुलिस ने सोहन लाल के बयानों के आधार पर आरोपी बहन ज्योति और भांजी सलोनी उर्फ नैना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने मारपीट का VIDEO: महिला बोली- सिख व्यक्ति पिटता रहा, उसकी पगड़ी उतर गई, 100 मीटर दूर पुलिस खड़ी...

Buland kesari/चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल के सामने हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक...

You cannot copy content of this page