iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपैसों को लेकर बवाल:पति बोला- पत्नी के बाल खींचे, धक्का मारा, परिवार...

पैसों को लेकर बवाल:पति बोला- पत्नी के बाल खींचे, धक्का मारा, परिवार से मारपीट की; दूसरे पक्ष ने खारिज किए आरोप

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के मेहरबान के अधीन गांव नूर वाले के साथ लगती ग्रीन सिटी कॉलोनी में गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिला को भी नहीं बख्शा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला को धक्के मारकर नीचे फेंका जा रहा है और उसके साथ हाथापाई की जा रही है। यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बावर सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी व्यक्ति को पैसे दिलवाए थे। इसके बाद उन्होंने मूल रकम से ज्यादा पैसे ब्याज के रूप में वापस भी कर दिए। बावर सिंह का आरोप है कि इसके बावजूद कुछ दिन पहले इन लोगों ने उनकी बाइक छीन ली और उनके साथ मारपीट की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने गए, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढील का फायदा उठाते हुए 29 मार्च की रात आरोपी फिर से उनके घर आ धमके। उन्होंने घर में घुसकर जमकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। बावर सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने पत्नी के बाल तक खींचे और पूरे परिवार को पीटा। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

जानकारी देते हुए बावर सिंह
जानकारी देते हुए बावर सिंह

दूसरे पक्ष की सफाई: हमें खुद घर बुलाकर दी गालियां, झूठे आरोप लगा रहा

इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष के हर्षवीर सिंह ने बावर सिंह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हर्षवीर ने बताया कि उन्हें खुद फोन करके बुलाया गया था कि आकर अपने पैसे ले जाओ। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्हें गालियां दी गईं और पैसे देने से साफ मना कर दिया गया।

मोटरसाइकिल छीनने के आरोप पर हर्षवीर ने सफाई देते हुए कहा कि बावर खुद अपनी मर्जी से बाइक देकर गया था। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए बावर सिंह को कई बार फोन करके बात करने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। अब उल्टे उनके ऊपर झूठे आरोप मढ़ रहा है।

जानकारी देते हुए हर्षवीर सिंह
जानकारी देते हुए हर्षवीर सिंह

पैसे के लेन-देन का है मामला- SHO मेहरबान

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना मेहरबान के SHO जगदीप सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पुलिस के ध्यान में है और यह मुख्य रूप से पैसों के लेन-देन का विवाद है। SHO जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बावर सिंह को कई बार अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है, लेकिन वह थाने नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुला रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने मारपीट का VIDEO: महिला बोली- सिख व्यक्ति पिटता रहा, उसकी पगड़ी उतर गई, 100 मीटर दूर पुलिस खड़ी...

Buland kesari/चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल के सामने हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक...

You cannot copy content of this page