iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमशहूर पावभाजी रेहड़ी पर हंगामा:ग्राहक बोला- प्लेट में कांच का टुकड़ा निकला,...

मशहूर पावभाजी रेहड़ी पर हंगामा:ग्राहक बोला- प्लेट में कांच का टुकड़ा निकला, विरोध करने पर गायब की

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना की घुमार मंडी में स्थित खालसा कॉलेज के बाहर लगी मशहूर बॉम्बे पावभाजी रेहड़ी पर उस समय हंगामा हो गया, जब पावभाजी खाने पहुंचे दो दोस्तों की प्लेट में कांच का टुकड़ा निकल आया। आरोप है कि शिकायत करने पर रेहड़ी संचालकों ने बहसबाजी शुरू कर दी और कर्मचारी ने तो प्लेट ही छीन ली। पूरी घटना का वीडियो ग्राहकों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी देते हुए राजिंदर उर्फ रिक्की बेदी निवासी जस्सियां रोड, हैबोवाल ने बताया कि वह पहले भी कई बार उक्त रेहड़ी पर पावभाजी खाने जा चुका है। 6 मई को वह अपने दोस्त मुखिया के साथ वहां पावभाजी खाने पहुंचा था। खाना खाते समय अचानक उसके मुंह में कांच का टुकड़ा आ गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
ग्राहक राजिंदर जानकारी देते हुए।
ग्राहक राजिंदर जानकारी देते हुए।

महिला संचालक बोली-तुम पहली बार खाने नहीं आए, पहले भी आते रहे हो

iTree Network Solutions +91-8699235413

राजिंदर के मुताबिक जब उसने रेहड़ी संचालक को इस बारे में बताया तो वहां मौजूद महिला संचालक ने कहा कि “तुम पहली बार खाने नहीं आए, पहले भी आते रहे हो। कोई जानबूझकर कांच नहीं खिलाता।”

बातों में उलझाकर प्लेट गायब कर दी

राजिंदर ने आरोप लगाया कि जब उसने खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया तो रेहड़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों और मालिक के साथ उसकी तीखी बहस हो गई। इसी दौरान कर्मचारी उनकी प्लेट उठाकर ले गए, जिससे सबूत भी गायब हो गया। उसने कहा कि उसे अब डर है कि कहीं कांच का कुछ हिस्सा उसके पेट में न चला गया हो। मामले को लेकर उसने स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

सुनवाई ना होने पर बनाई VIDEO

रिक्की ने कहा कि उसकी सुनवाई ना होने पर उसने पूरे पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई, जिसमें रेहड़ी संचालकों के साथ उसकी बहसबाजी होती दिखाई दे रही है। फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ IT ਕਾਰੋਬਾਰੀ ‘ਤੇ ED ਦੀ ਰੇਡ: 9ਵੀਂ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੋਂ ਨਕਦੀ ਨਾਲ ਭਰੇ ਬੈਗ ਸੁੱਟੇ, ਇੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਇਆ, ਦੂਜਾ ਜ਼ਬਤ

Buland kesari/ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਖਰੜ ਵਿੱਚ ਵੈਸਟਰਨ ਟਾਵਰਜ਼ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਇਨਫੋਰਸਮੈਂਟ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ (ED) ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ IT ਸੈਕਟਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ...

You cannot copy content of this page