Buland kesari/लुधियाना के आर.के. रोड पर सड़क हादसे में एक चालक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए ज्योति रोडवेज के ड्राइवर मनप्रीत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मोती नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर रात काम से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह निवासी अब्दुल्लापुर बस्ती ने बताया कि उसका भाई मनप्रीत सिंह ज्योति रोडवेज ट्रांसपोर्ट फोकल पॉइंट में ड्राइवरी था। 7 मई की रात करीब 10:00 बजे वह ड्यूटी पर था तभी आर.के. रोड पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
फोन पर मिली हादसे की जानकारी
गुरप्रीत ने बताया कि रात को उसे एक अनजान नंबर से फोन आया जिसने उसे सूचित किया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल मनप्रीत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में मनप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और 8 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मनप्रीत सिंह ज्योति के परिवार में पत्नी और 7 साल का बेटा है
पुलिस की कार्रवाई
मोती नगर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई सुरजीत सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








