iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsआप नेता ED रेड के खिलाफ दिया धरना:शास्त्री मार्केट में किया प्रदर्शन,...

आप नेता ED रेड के खिलाफ दिया धरना:शास्त्री मार्केट में किया प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ नारे, बोले-एजेंसियों से डरा रहा केंद्र

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर की आप लीडरशिप रविवार साढ़े 10 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ शास्त्री चौक में धरना देकर नारेबाजी की। पंजाब की राजनीति में चल रही उठापटक के खिलाफ आप नेता केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। आप नेताओं का कहना है कि पंजाब में उनके नेताओं पर भाजपा की की तरफ से ED की रेड करवाई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया गया। आप कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा भी धरने में पहुंचे और PM के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार को तोड़ना चाहती है और इसके लिए लगातार ED का मिसयूज हो रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहले राज्यसभा सदस्यों को डराकर बीजेपी में मिलाया गया और अब मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा है। इससे बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला। पहले से भी बीजेपी की परफार्मेंस कमजोर होगी। जालंधर के जिला प्रधान और पार्टी के कम्युनिकेटर अमृतपाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की आप को तोड़ता चाहती है जिसके लिए लगातार रेड हो रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मंत्री संजीव अरोड़ा से पहले मोहली में एक कारोबारी के यहां रेड कर उनके प्रधान का नाम डाल दिया गया। इससे पहले जालंधर से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल पर कार्रवाई हुई थी जिसके बाद मित्तल आप को छोड़ बीजेपी में चले गए।

खादी बोर्ड वाइस चेयरमैन पवन हंस।
खादी बोर्ड वाइस चेयरमैन पवन हंस।

खादी बोर्ड वाइस चेयरमैन बोले-बीजेपी लोगों को डरा रही आप के खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन हंस ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र के खिलाफ है और संविधान के खिलाफ है। बीजेपी ने हमारे कैबिनेट मंत्री पर 2 बार रेड करवाई। बीजेपी को पता है कि 2027 में फिर से आप सरकार बना लेगी। पंजाब के लोग सूझवान हैं और आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई स्कीमें चला रही है। बीजेपी सीबीआई, ईडी का प्रयोग कर पंजाब के नेताओं और लोगों को डरा रही है लेकिन पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं।

जालंधर देहाती के प्रधान ने कहा कि बीजेपी के इस बार एक सीट भी नहीं जीतने देंगे।
जालंधर देहाती के प्रधान ने कहा कि बीजेपी के इस बार एक सीट भी नहीं जीतने देंगे।

दुग्गल बोले-भाजपा के इस बार एक भी सीट नहीं लेने देंगे आप के देहाती के जिला प्रधान दुग्गल ने कहा कि जब-जब मोद डरता है, ईडी को आगे करता है। हमारे मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया जो गलत है। पीएम मोदी का पंजाब में कोई बेस नहीं है। बीजेपी का भी पंजाब में कोई आधार नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के नेताओं को किसानों ने भगाया है, उनके कपड़े फाड़े हैं। इस बार भी यही हालात होंगे। पहले तो बीजेपी की कहीं पर एक सीट आ जाती थी, इस पर वो भी नहीं लेने दी जाएगी।

आप के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि बीजेपी का विरोध जारी रहेगा।
आप के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि बीजेपी का विरोध जारी रहेगा।

आप के 2 बड़े नेताओं पर लगातार हुई ED की रेड

संजीव अरोड़ा को रेड के बाद किया गया गिरफ्तार: मंत्री संजीव अरोड़ा को शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी का आरोप है कि अरोड़ा ₹100 करोड़ के जीएसटी घोटाले और दुबई के जरिए की गई मनी लॉन्ड्रिंग में मुख्य रूप से शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी बिलों के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है।

अमन अरोड़ा के करीबियों पर शिकंजा: इसी मामले की जांच की आंच अब पंजाब ‘आप’ के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा तक भी पहुंच गई है। हाल ही में ईडी ने अमन अरोड़ा के कई बेहद करीबी सहयोगियों और व्यापारिक साझेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी इन करीबियों के बैंक खातों और विदेश भेजे गए फंड्स की बारीकी से जांच कर रही है।

छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा सूत्रों के मुताबिक, अमन अरोड़ा के करीबियों के यहाँ हुई छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। ‘आप’ नेतृत्व का कहना है कि यह अमन अरोड़ा को मानसिक रूप से परेशान करने और उनकी छवि खराब करने की एक सोची-समझने साजिश है।

आप नेताओं का आरोप-ED रेड राजनीतिक बदले की भावना जालंधर शहरी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ईडी जानबूझकर ‘आप’ के मजबूत स्तंभों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले नेताओं को डराकर पार्टी बदलवाई गई और जो नहीं झुके, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में AAP और भाजपा वर्करों में धक्कामुक्की:BJP दफ्तर में घुसने की कोशिश; माहौल तनावपूर्ण, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लगाए नारे

Buland kesari/पंजाब की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। ED द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में आम...

You cannot copy content of this page