iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsDrug Overdose Case : नशे की ओवरडोज से नेशनल लेवल बॉक्सर की...

Drug Overdose Case : नशे की ओवरडोज से नेशनल लेवल बॉक्सर की मौत, 2 बहनों का था इकलौता भाई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/Drug Overdose Case : पंजाब के मानसा शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नशे के दैत्य ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। नशे की ओवरडोज के कारण 20 वर्षीय होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी नवदीप सिंह की जान चली गई। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर इलाके का नाम रोशन करने वाले नवदीप के निधन से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक बॉक्सर के पिता जसपाल सिंह ने रुंधे गले से बताया कि नवदीप दो बहनों का इकलौता भाई था। उन्होंने दिन-रात मेहनत और मजदूरी करके अपने बेटे को एक काबिल बॉक्सिंग खिलाड़ी बनाया था। पिता को उम्मीद थी कि बेटा आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा और उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन नशे के सौदागरों ने उनके सारे सपने चकनाचूर कर दिए। परिवार ने अब नशा तस्करों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और नशे के खुलेआम कारोबार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जसपाल सिंह के अनुसार, यह दर्दनाक घटना शुक्रवार शाम हुई। आर्य स्कूल के पीछे नवदीप नशे की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर कब तक युवा यूं ही नशे के कारण अपनी जान गंवाते रहेंगे और मौत का यह खेल कब रुकेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परमिंदर सिंह झोटा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में सरेआम मौत का यह सामान (नशा) बेचा जा रहा है। उनके मुताबिक, पुलिस केवल नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं पर दिखावे की कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से असली नशा तस्करों की कमर तोड़ने और उन पर तुरंत नकेल कसने की पुरजोर मांग की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के बाद गुस्साए परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। मामले के तूल पकड़ने और परिजनों की शिकायत के बाद थाना सिटी-2 के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित:वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज करें चेक, 90 मॉर्क्स पर होना था क्वालिफाई

Buland kesari/पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। PSTET की...

You cannot copy content of this page