iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में NRI पति-ASI ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस:परिवार बोला- न्यूजीलैंड...

लुधियाना में NRI पति-ASI ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस:परिवार बोला- न्यूजीलैंड में बेटी से मारपीट की, स्कॉर्पियो और ₹10 लाख की FDR मांगी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के महिला थाना पुलिस ने रूपनगर में तैनात एक ASI और उसके न्यूजीलैंड निवासी बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकाने और सामान हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला लुधियाना के न्यू जनता नगर निवासी परिवार की शिकायत पर दर्ज किया गया। महिला थाना पुलिस ने ASI महिंदर सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 406, 498-A और 506 के तहत FIR दर्ज की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता सुदर्शन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रितु चौहान की शादी 14 फरवरी 2024 को रूपनगर में गुरजीत सिंह के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी से पहले दहेज न लेने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष ने स्कॉर्पियो गाड़ी, 10 लाख रुपए की FDR और सोने के गहनों की मांग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार शादी पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इस दौरान कैश, महंगे गिफ्ट और करीब 35 तोले सोने के गहने भी दिए गए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

न्यूजीलैंड में दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद रितु को दहेज को लेकर लगातार ताने दिए गए और लाए गए सामान को घटिया बताया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह शादी से पहले से ही न्यूजीलैंड में एक महिला के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। जब रितु विजिटर वीजा पर वहां पहुंची तो उसने गुरजीत को उस महिला के साथ नजदीकी संबंध रखते देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।

मारपीट और गला दबाने तक के आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने थप्पड़ मारे, बेरहमी से पीटा और गला दबाने की भी कोशिश की। परिवार का कहना है कि जून 2025 में रितु को वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद कई पंचायतें और समझौते के प्रयास हुए, लेकिन आरोपी पक्ष ने स्कॉर्पियो और 10 लाख की FDR मिलने तक उसे वापस रखने से इनकार कर दिया।

पुलिस बोली- जांच जारी

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बिबल पाल कौर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित:वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज करें चेक, 90 मॉर्क्स पर होना था क्वालिफाई

Buland kesari/पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। PSTET की...

You cannot copy content of this page