Buland kesari/जालंधर की नूरपुर कॉलोनी में बच्चों के झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान एक ईंट महिला के सिर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। उसे सिर में चार टांके लगे हैं। घटना रविवार देर रात 10 बजे के करीब की है।
घायल महिला की पहचान रजनी के तौर पर हुई है। सिविल अस्पातल में पहुंची रजनी ने बताया कि वह अपने बच्चों को डांट रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर ईंट लग गई। पीड़िता ने कहा कि पड़ोसियों ने बच्चों की लड़ाई में उन पर हमला किया है।
सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया
वहीं पीड़िता की बेटी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई से विवाद शुरू हुआ। पानी को लेकर हमेशा विवाद होता था, लेकिन देर रात दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया। पीड़िता ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सरपंच को बताकर थाना मकसूदां में शिकायत दी
रजनी ने बताया कि घटना के बाद सरपंच को सूचना दी। घटना में सिर पर ईंट लगने से 4 टांके लगे हैं। पड़ोसियों ने छत से ईंटों से हमला किया। पीड़िता के अनुसार एक साल से उनके बीच पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर विवाद चल रहा है। घटना की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दोबारा कर सकते हैं हमला, जान का खतरा
रजनी ने सिविल अस्पताल में पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि वे लोग अभी शांत नहीं हुए हैं और दोबारा उन पर हमला कर सकते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे और उनकी जान-माल की सुरक्षा करे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








