iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePublicपंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान:26 मई को वोटिंग और 29 को...

पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान:26 मई को वोटिंग और 29 को नतीजे आएंगे, आचार संहिता लागू; खर्च लिमिट तय

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 26 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी। 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उस दिन चुनाव निशान दिए जाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होगी। उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी के ऑफिस में आकर आवेदन करना होगा। उसके बाद उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

18 मई को स्क्रूटनी की जाएगी। सारे उम्मीदवारों को उस दिन इलेक्शन दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वह रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज रखे पाएंगे। इस दौरान किसी का फार्म का रिजेक्ट हो गया तो उस बारे में बताया जाएगा। 19 मई को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा।

अब पढ़िए इलेक्शन कमिश्नर की अहम बातें…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे: इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे।
  • आचार संहिता लागू, ट्रांसफर पर रोक: उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की तैयारी की है। कुल 36,72,932 वोटर हैं। इसमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य हैं। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। इस संबंधी सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफर आदि पर रोक लग गई है।
  • पार्टी निशान पर भी इलेक्शन लड़े जा सकेंगे: उन्होंने कहा कि पार्टी निशान पर भी इलेक्शन लड़े जा सकेंगे। इसके लिए राजनीति पार्टियों को सूचित कर दिया। एफिडेविट भी नॉमिनेशन फार्म के साथ लगेगा। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसे रोजाना अपडेट करेंगे। लोग इन्हें रोजाना देखा पाएंगे। इस संबंधी एक लिंक जारी किया जाएगा। जिसमें वह देख पाएंगे कि उम्मीदवार की प्रोफाइल क्या है।
पंजाब के इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी। फाइल
पंजाब के इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी। फाइल
  • नगर निगम में ₹4 लाख तक खर्च कर सकेंगे: नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चार लाख खर्च कर सकेंगे। नगर काउंसिल तीन तरह की होती है। उसमें खर्च की सीमा 3.60 लाख, 2.30 और दो लाख तय की गई है। इसके अलावा नगर पंचायत के लिए 1.40 लाख रुपए खर्च सीमा तय की गई है।
  • हर बूथ पर 5 मुलाजिम तैनात किए जाएंगे: आयुक्त ने कहा कि चार हजार बूथ हैं। 36 हजार मुलाजिम चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे। पुलिस से तालमेल है। 35500 पुलिस मुलाजिम व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। जबकि हर बूथ पर पांच मुलाजिम तैनात रहेंगे। आईएएस व पीसीएस अफसर जिलों में तैनात किए जाएंगे। हम हर चीज की सुनवाई करेंगे।
  • प्रत्याशी के साथ 4 लोग ही जा सकेंगे: उन्होंने कहा कि इस बार वीडियोग्राफी से पूरी नजर रखी जाएगी। रिर्टनिंग अफसर के कमरे और उसके बाहर भी नजर रखी जाएगी। नॉमिनेशन में एक व्यक्ति के साथ चार लोग ही आ सकते हैं। रिटर्निंग अफसर सीनियर अधिकारी तैनात किए हैं। एडीसी व एसडीएम अधिकारी लगाए गए हैं। आर्म्स को कब्जे में लेने के आदेश डीसी को दिए हैं। रिटर्निंग अफसर के कैमरे के बाहर और अंदर वीडियो कैमरे लगाए जांएगे, ताकि सारी चीजों पर नजर रखी जाएगी।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

भाजपा नेता RP Singh ने साधा Bhagwant Mann पर निशाना, कहा: ‘ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट’ शामिल हो

Buland Kesari/ भाजपा नेता RP Singh ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर निशाना साधा है। दरअसल, मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति...

You cannot copy content of this page