iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAC कंप्रेशर चुराते चोर को लोगों ने पकड़ा:खंभे से बांधा, थप्पड़ मारे;...

AC कंप्रेशर चुराते चोर को लोगों ने पकड़ा:खंभे से बांधा, थप्पड़ मारे; बोला- नट चाहिए था इसलिए खोल रहा था

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के माधोपुरी में AC कंप्रेशर चोरी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले उसकी जमकर छितर परेड की और फिर कपड़े से बांधकर खंभे के साथ बैठा दिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह AC इसलिए खोल रहा था क्योंकि उसे उसमें लगा “नट” चाहिए था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी से चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया। इलाका निवासियों ने बताया कि पिछले काफी समय से मोहल्ले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। AC के कंप्रेशर, मोटरों की तारें और अन्य सामान चोरी हो रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मजदूरों ने पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी

iTree Network Solutions +91-8699235413

चोरी से परेशान होकर इलाके में काम करने वाली फैक्ट्रियों के मजदूरों ने पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी। देर रात (मंगलवार) जैसे ही आरोपी एक घर के बाहर लगे AC का कंप्रेशर खोलने लगा, लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जिस व्यक्ति को पकड़ा उसकी मारपीट दौरान उतरी टोपी।
जिस व्यक्ति को पकड़ा उसकी मारपीट दौरान उतरी टोपी।

पहचान छिपाने के लिए पहन रखी थी टोपी

लोगों के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहन रखी थी। उसके पास से AC खोलने के औजार भी मिले हैं। पकड़े जाने पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह AC इसलिए खोल रहा था क्योंकि उसे उसमें लगा “नट” चाहिए था। हालांकि लोगों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया।

दो दिन पहले भी हुई थी चोरी

मोहल्ला निवासियों ने दावा किया कि दो दिन पहले भी इलाके से एक AC चोरी हुआ था। इसके अलावा कई घरों की मोटरों की तारें भी काटकर चोरी की जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी इलाके में कुछ चोरी के वाहन भी छिपाकर रखता है।

पूछताछ में उसने खुद को कबाड़ का काम करने वाला बताया। इलाके के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से वे बेहद परेशान हैं और पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਮੁਖੀ ਨੂੰ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ: ਈਮੇਲ ਵਿੱਚ ਲਿਖਿਆ ਹੈ, “ਦੋਵੇਂ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਦੁਸ਼ਮਣ ਹਨ”

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ...

You cannot copy content of this page