iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में नशे के अड्डों को पुलिस ने ढहाया:चल रही थी गैरकानूनी...

लुधियाना में नशे के अड्डों को पुलिस ने ढहाया:चल रही थी गैरकानूनी गतिविधियां, अब बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी, ACP बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशेड़ियों की पनाहगाह बने खंडहरनुमा कमरों को JCB मशीनों से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान ACP राज कुमार और थाना डिवीजन नंबर-7 के SHO गगनदीप मल्होत्रा मौके पर मौजूद रहे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया किनारे की गई, जहां लंबे समय से असामाजिक तत्व इन खंडहरों का इस्तेमाल नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह स्थान नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को JCB मशीनों की मदद से पूरा ढांचा ढहा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

बुड्ढा दरिया किनारे अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की योजना

iTree Network Solutions +91-8699235413

ACP राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए बुड्ढा दरिया किनारे अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य इलाके से नशा और अपराध पूरी तरह खत्म करना है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वहीं, काउंसलर अश्वनी शर्मा ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं को नशे से बचाने और इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page