Buland kesari/साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay के बेटे जेसन संजय अब फिल्मी दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रहे हैं। जेसन अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आएंगे और इसे एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-अडवेंचर कॉमेडी बताया जा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए रिलीज डेट शेयर की, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म में ट्रेजर हंट, हाई-स्टेक्स हीस्ट और दमदार एक्शन का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा।
31 जुलाई 2026 को रिलीज होगी ‘सिग्मा’
फिल्म ‘सिग्मा’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक हाई-स्टेक्स हीस्ट शुरू होने जा रही है। ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री करेगी। सबसे बड़े मिशन के लिए तैयार हो जाइए।” इस अनाउंसमेंट के बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भारी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
‘सिग्मा’ से जेसन संजय करेंगे डायरेक्शन डेब्यू
‘सिग्मा’ थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक ऐसे लोन वुल्फ किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की तय सीमाओं को चुनौती देते हुए छिपे खजाने की तलाश में निकल पड़ता है। फिल्म में हाई-स्टेक्स हीस्ट, एडवेंचर और कॉमिक एलिमेंट्स का खास मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘सिग्मा’ से दमदार स्टारकास्ट और बड़े नाम जुड़े
फिल्म में संदीप किशन के साथ फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, योग जपी, संपत राज, किरण कोंडा और कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है, जबकि इसे लाइका प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कुछ बड़े कैमियो भी देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, जेसन संजय खुद भी एक डांस नंबर में नजर आ सकते हैं।
विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ पर भी नजरें
हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय अपनी अंतिम फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म एक पूर्व अधिकारी की कहानी दिखाएगी, जो एक बच्ची को गोद लेकर उसे मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करता है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








