iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsफैक्ट्री कारोबारी की कार जलाई, i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाश, पहले...

फैक्ट्री कारोबारी की कार जलाई, i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाश, पहले रेकी की, फिर ज्वलनशील केमिकल फेंका; धूं-धूं कर जली

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने रात के अंधेरे में हमला कर दिया। बदमाशों ने कार को आग लगा दी। इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मोहम्मद शाकिर निवासी मोहल्ला गगनप्रीत विहार हैबोवाल कलां लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह वारदात 30 मई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। पीड़ित ने रोज की तरह अपनी काले रंग की महिंद्रा KUV 100 कार को घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट में लॉक करके खड़ा किया हुआ था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
धूं-धूं कर जलती हुई कार।
धूं-धूं कर जलती हुई कार।

जानिए कैसे कुछ ही मिनटों में लाखों की कार खाक हो गई: –

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • पहले रेकी की, फिर कार पर फेंका ज्वलनशील केमिकल: सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, देर रात एक संदिग्ध i20 कार वहां आकर रुकती है, जिसमें 3 नकाबपोश लोग सवार थे। वे पहले इलाके की रेकी करते हैं। इसके बाद i20 से एक युवक नीचे उतरता है, जिसके हाथ में एक बोतल होती है। वह कारोबारी की गाड़ी के पास जाकर उस पर ज्वलनशील केमिकल फेंकता है।
  • कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख: केमिकल फेंकते ही कार में जोरदार धमाका होता है और वह आग की लपटों में घिर जाती है। कुछ ही मिनटों में लाखों की कार जलकर पूरी तरह राख हो जाती है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी i20 कार में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।
  • साले के बिजनेस पार्टनर पर गहराया शक: इस मामले में पीड़ित फैक्ट्री कारोबारी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। शाकिर ने बताया कि उनकी किसी से सीधे तौर पर कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है, लेकिन इस हमले के पीछे पारिवारिक या व्यापारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे साले का उसके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था।
  • लुधियाना आने से पार्टनर काफी नाराज हो गया था: विवाद बढ़ने के बाद वह लुधियाना आ गया और मेरे साथ मिलकर काम करने लगा। उसके लुधियाना आने से उसका पार्टनर काफी नाराज हो गया था। वह लगातार फोन पर और अन्य तरीकों से धमकी देता था कि उसे अपने साथ न रखा जाए, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा और भारी नुकसान होगा। हमें शक है कि उसी पार्टनर ने भाड़े के लोगों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर और गैर-जमानती धारा 326(A) के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह धारा तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की i20 कार के नंबर को ट्रेस करने और उनके रूट की जांच तेज कर दी है। साथ ही, पीड़ित द्वारा जताई गई आशंका- जिसमें साले के बिजनेस पार्टनर का एंगल भी शामिल है पर भी एक विशेष टीम जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page