iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर-लुधियाना में मशहूर CA पर ED रेड:घर-ऑफिस में एक साथ पहुंचीं टीमें;...

जालंधर-लुधियाना में मशहूर CA पर ED रेड:घर-ऑफिस में एक साथ पहुंचीं टीमें; केजरीवाल बोले- ‘ED पार्टी’ हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर और लुधियाना में चार्टेड अकाउंटेंटों पर ED की रेड हुई है। जालंधर में मशहूर CA बजाज के घर और ऑफिस में दिल्ली से आई ED की टीम ने रेड की। उनका घर न्यू जवाहर नगर में है और दफ्तर चुनमुन मॉल के पास है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ईडी के सूत्रों के अनुसार, CA पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है। लुधियाना में शहीद भगत सिंह में CA के घर रेड की सूचना है लेकिन इसकी अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ED की टीम के दूसरे जिलों में भी रेड की सूचना है लेकिन जांच एजेंसी ने अभी औपचारिक बयान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने ED की रेड को सीधे तौर पर हिंदू व्यापारियों से जोड़ दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि ED पार्टी छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही।

जालंधर में CA के घर के बाहर खड़ी ED की गाड़ियां।
जालंधर में CA के घर के बाहर खड़ी ED की गाड़ियां।

जालंधर के मशहूर CA बजाज, जिन पर रेड हुई:-

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • बड़े व्यापारी, उद्योगपति, कंपनिया क्लाइंट्स: ED ने जिन CA बजाज पर रेड की, वह जालंधर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वह जालंधर और पंजाब के कॉर्पोरेट में अपनी टैक्स कंसल्टेंसी सेवाएं देते हैं। अमित बजाज इनकम टैक्स, GST, कॉर्पोरेट ऑडिटिंग और बिजनेस कंसल्टेंसी के मामलों के एक्सपर्ट हैं। जालंधर के कई छोटे-बड़े व्यापारी, उद्योगपति और कंपनियां उनके क्लाइंट्स में शामिल हैं।
  • ICAI की जालंधर ब्रॉन्च में एक्टिव: वह द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जालंधर ब्रांच में सक्रिय रहते हैं और CA बिरादरी के साथ-साथ आम लोगों और व्यापारियों को टैक्स नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनारों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। जालंधर के लोकल बिजनेस नेटवर्क (जैसे स्पोर्ट्स और लेदर इंडस्ट्री) में टैक्स नीतियों या बजट के प्रभाव को समझने के लिए अक्सर उनकी पेशेवर सलाह को काफी महत्व दिया जाता है।
\

BJP बोली- जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रहीं

अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेता अनिल सरीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हकीकत में पंजाब में विजिलेंस को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पिछले महीने ने ED ने ये 3 बड़े छापे मारे

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • 7 मई 2026: मोहाली के खरड़ स्थित ‘वेस्टर्न टावर्स’ सोसाइटी में नितिन गोयल (बिल्डर/आईटी प्रोफेशनल) और बीर देविंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जहां जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे। यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में हुए जमीन घोटाले से जुड़ी थी।
  • 9 मई 2026: पंजाब के उद्योग एवं कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ (सेक्टर-2) स्थित आधिकारिक आवास और गुरुग्राम में 5 ठिकानों पर एक साथ रेड हुई। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में पूछताछ के बाद इसी दिन (9 मई) उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।
  • 26 मई 2026: चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स (CRCPL) और रॉयल एस्टेट ग्रुप के जिरकपुर स्थित मुख्य कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के ₹32.67 करोड़ के चेक बाउंस और फंड ट्रांसफर धोखाधड़ी के मामले में हुई थी।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मोहाली में एक्स गर्लफ्रेंड के हत्यारे को होश आया:खुद चलकर कोर्ट पहुंचा, चेहरे पर चश्मा-मास्क लगाया; कत्ल कर खुद का गला काटा था

Buland kesari/मोहाली में कंपनी के अंदर घुसकर एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को 5 दिन बाद होश आया। इसके बाद पुलिस ने...

You cannot copy content of this page