iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत के लिए अरदास:परिवार-पार्षद पहुंचे गुरु घर,...

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत के लिए अरदास:परिवार-पार्षद पहुंचे गुरु घर, कल कोर्ट में सुनवाई; AAP नेताओं ने की रिहाई की कामना

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

 Buland kesari/लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब के वरिष्ठ नेता हलका पश्चमी से विधायक और पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर 15 जून को होने वाली अदालत की सुनवाई से पहले आज लुधियाना स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदास की गई। इस दौरान पार्टी के जिला प्रधान, पार्षदों और अन्य नेताओं ने संजीव अरोड़ा की जल्द जमानत और सुरक्षित घर वापसी की कामना की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

AAP नेताओं ने कहा कि संजीव अरोड़ा लंबे समय से जनता की सेवा करते आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अदालत से उन्हें राहत मिलेगी, ताकि वह दोबारा लोगों के बीच लौटकर अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सकें।

iTree Network Solutions +91-8699235413
अदालत में पेश होने के समय परिवार को देख कर भावुक हुए थे संजीव अरोड़ा।
अदालत में पेश होने के समय परिवार को देख कर भावुक हुए थे संजीव अरोड़ा।

9 मई को ED ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मई 2026 को पंजाब के मंत्री और AAP नेता संजीव अरोड़ा को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि यह मामला करीब 100 करोड़ रुपए की संदिग्ध GST लेन-देन और फर्जी बिलिंग से जुड़ा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ED के मुताबिक, हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (HSRL) और उससे जुड़ी कंपनियों के माध्यम से कथित तौर पर फर्जी खरीद-बिक्री और GST अनियमितताओं को अंजाम दिया गया। एजेंसी का दावा है कि संजीव अरोड़ा उस समय कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे, जब ये कथित लेन-देन हुए।

ED ने अरोड़ा को चंडीगढ़ में पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां पहले ईडी रिमांड और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर 15 जून को सुनवाई होनी है।

वहीं, आम आदमी पार्टी लगातार इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देती रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा को जल्द राहत मिलेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

डी मार्ट के दोनों गेटों पर सीवरेज का कब्जा! गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्राहक, नगर निगम और प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल?

Buland kesari/जालंधर: शहर के पठानकोट बायपास पर स्थित डी-मार्ट होलसेल किराना स्टोर के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों के पास पिछले लंबे समय से सीवरेज...

You cannot copy content of this page